Bihar

बिहार: गोपालगंज में पांच लोगों की संदिग्ध मौत, भाजपा ने बताया जहरीली शराब से मौत, जिला प्रशासन ने बताया निराधार

बिहार के गोपालगंज जिले में पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद हड़कंप मच गया है। सभी मृतक बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि जिला प्रशासन की ओर से मौत की वजह बीमारी, फूड प्वाइजनिंग और हार्ट अटैक बताई जा रही है। इस बीच चार लोगों के शवों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं एक शव का पोस्टमार्टम गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में कराया गया है। इसके अलावा दो लोग बीमार बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव 50 वर्षीय सिकंदर साह, बहरामपुर गांव के 55 वर्षीय सुरेश राम, इसी गांव का 30 वर्षीय युवक टिंकु राम, बामो गांव के रामानंद शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र रोहित शर्मा और बैकुंठपुर गांव निवासी 65 वर्षीय झगरू राम शामिल हैं। इनमें सुरेश राम का पोस्टमार्टम गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में कराया गया है। इस संबंध में गोपालगंज के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि ये सभी किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थेद्ध इलाज के दौरान अलग-अलग अस्पतालों में इनकी मौत हुई है।

बीजेपी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

वहीं बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि इस बार छठ महापर्व के दौरान लखीसराय और वैशाली में गोलीबारी हुई। सीतामढ़ी और गोपालगंज में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो गई। हकीकत है कि सत्ताधारी दल से बिहार नहीं संभल रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीतामढ़ी और गोपालगंज में इस दौरान जहरीली शराब से 10 से अधिक घर उजड़ गए। पुलिस 10 से अधिक लोगों की मौत के बाद अब मामले को छिपाने की कोशिश कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

13 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

13 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

14 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

19 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

24 घंटे ago