Bihar

OBC में यादव से दोगुना सरकारी नौकरी कुर्मी को, यह जाति सबसे आगे; जानें किसकी कितनी भागीदारी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नीतीश सरकार ने बिहार में जातीय गणना पर आधारित विभिन्न जातियों की आर्थिक शैक्षणिक स्थिति का आंकड़ा जारी कर दिया है। बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को हंगामे के बीच विधानसभा में रिपोर्ट पेश किया गया। इसकी कॉपी सभी सदस्यों के बीच बांटी गई। इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि किस जाति की कितनी आबादी आर्थिक और शैक्षणिक रूप से कितना सबल या कमजोर है।

बिहार में सरकारी नौकरी परिवारों की आय का सबसे विश्वसनीय जरिया है। यहां अभी भी सरकारी नौकरी का क्रेज है। रिपोर्ट में बताया गया है कि किस जाति या वर्ग के कितने लोग सरकारी नौकरी मे हैं जिनकी सामाजिक स्थिति भी अच्छी है। पिछड़ा वर्ग की बात करें तो कुर्मी जाति का बोलबाला है। कम संख्या कम है लेकिन प्रतिशत के हिसाब से कुर्मी सबसे ऊपर हैं। आबादी ज्यादा होने से सरकारी नौकरी वाले यादवों की संख्या सबसे ज्यादा है लेकिन, कुर्मी जाति का प्रतिशत यादवों का दोगुना है। यादव जाति की सरकारी नौकरी में भागीदारी 1.55 फीसदी है तो कुर्मी की 3.11 फीसदी है।

कुल पिछड़ी जातियों में 6 लाख 21 हजार 481 लोग सरकारी नौकरी में हैं जिसका प्रतिशत 1.75 फीसदी है।एक नजर में पिछड़ा वर्ग में सरकारी नौकरी की स्थिति इस प्रकार है।

यादवः 2 लाख 89 हजार 538, 1.55 फीसदी

कुशवाहा : 1 लाख 12 हजार 106, 2.04 फीसदी

कुर्मी : 1 लाख 17 हजार 171, 3.11 फीसदी

बनिया : 59 हजार 286, 1.96 फीसदी

सुरजापुरी मुस्लिम : 15 हजार 359, 0.63 फीसदी

भांट : 5 हजार 114, 4.21 फीसदी

मलिक मुस्लिम : 1 हजार 552, 1.39 फीसदी

अत्यंत पिछड़ी जातियों में सरकारी नौकरी की स्थिति इस प्रकार है

तेली : 53 हजार 56, 1.44 फीसदी,

मल्लाह : 14 हजार 100, 0.41 फीसदी,

कानू : 34 हजार 404, 1.19 फीसदी,

धानुक : 33 हजार 337, 1.19 फीसदी,

नोनिया : 14 हजार 226, 0.57 फीसदी,

चंद्रवंशी : 31 हजार 200, 1.45 फीसदी,

नाई : 28 हजार 756, 1.38 फीसदी,

बढ़ई : 20 हजार 279, 1.07 फीसदी,

हलवाई : 9 हजार 574, 1.20 फीसदी.

सरकारी नौकरी के मामले में सामान्य वर्ग की बात करें तो भूमिहारों की संख्या सबसे अधिक है। लेकिन कुल आबादी को देखते हुए कायस्थ जाति का प्रतिशत सबसे उपर है। बिहार में सामान्य वर्ग सामान्य वर्ग के 6 लाख 41 हजार 281 व्यक्ति को सरकारी नौकरी है।

आंकड़े इस प्रकार हैं

भूमिहारः 1 लाख 87 हजार 256, 4.99 फीसदी

ब्राह्मणः 1 लाख 72 हजार 259, 3.60 फीसदी

राजपूतः 1 लाख 71 हजार 933 है, 3.81 फीसदी

कायस्थः 52 हजार 490, 6.68 फीसदी

अनुसूचित जाति में सरकारी नौकरी की स्थिति इस प्रकार है 

दुसाध : 99 हजार 230, 1.44 फीसदी

चमार : 82 हजार 290, 1.20 फीसदी,

मुसहर : 10 हजार 615, 0.26 फीसदी

पासी : 25 हजार 754, 2 फीसदी

धोबी : 34 हजार 372, 3.14 फीसदी

डोम : 3 हजार 274, 1.24 फीसद

इस वग्र में कुल 2 लाख 91 हजार 4 लोग सरकारी नौकरी करते हैं जो कुल नौकरी का 1.13 फीसदी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

2 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

8 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

9 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

9 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

9 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

10 घंटे ago