Bihar

नीतीश से गद्दी छीनने के लिए जहर दिया जा रहा: मांझी बोले-ये बड़ी साजिश; महिलाओं का अपमान करते, जिंदा मंत्री को श्रद्धांजलि दे रहे

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जीतनराम मांझी को लेकर दिए गए सीएम नीतीश कुमार के बयान को लेकर हंगामा शुरू हो गया. इसके बाद पहले जेडीयू विधायकों ने पीएम मोदी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. बाद में सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई.

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा, ‘गुस्से में नीतीश जी बोले. मैं 80 साल का हूं .. वो 74 साल के हैं .. 1980 में मैं विधायक बना.. 1985 में वो विधायक बने .. उनको तू तड़ाक करके बात नहीं करना चाहिए था.. सीएम को खाने में विषैला खाना खिलाया जा रहा है .. जिसका कारण है कुछ दिनों से पता नहीं क्या क्या बोल रहे हैं .. उनका संस्कार गिर गया है..’ उन्हें गद्दी से हटाने के लिए, किसी और को सीएम बनाने के लिए एक बड़ी साजिश रची जा रही है.

जमकर हुआ हंगामा

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीतन राम मांझी को लेकर दिए बयान की वजह से मांझी और एनडीए के विधायकों ने स्पीकर के कक्ष के बाहर धरना प्रदर्शन किया. बीजेपी विधायकों ने बिहार के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की.

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों ही तरफ से हंगामा होना शुरू हो गया. दोनों पक्ष वेल की तरफ बढ़े और विपक्ष ने वहां पर कब्जा कर लिया. इसके बाद स्पीकर ने मार्शल्स को प्ले कार्ड लेने के लिए कहा. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे और हंगामा बढ़ता देखते नीतीश कुमार सदन से निकलकर विधानसभा स्थित अपने चैंबर में चले गए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

4 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

4 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

10 घंटे ago