Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी: वायरल फीवर से हैं ग्रसित, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब हो गई है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वायरल फीवर हुआ है, जिसके बाद से डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने कि सलाह दी है. डॉक्टर लगातार सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी संजय झा ने बताया कि मुंगेर में कार्यक्रम के दौरान ही नीतीश जी को फीवर आया था, पिछले दिन-चार दिनों से बुखार है. डॉक्टरों के अनुसार वायरल फीवर है, दो-चार दिन में ठीक हो जाएगा. फिलहाल डॉक्टरों ने नीतीश कुमार को आराम करने की सलाह दी है. हालांकि बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे बुखार कम होने के साथ-साथ नीतीश कुमार की तबीयत में सुधार हो रहा है.

जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार बुखार के साथ-साथ सर्दी-खांसी और गले में खराश के कारण अधिक परेशान हैं. वहीं कल दोपहर से बुखार थोड़ा कम है. बताया जाता है कि नीतीश कुमार जब जब दरभंगा सेलौटे थे तब से ही उन्हें वायरल फीवर था. इसके पहले मुंगेर में जब मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के लिए गए थे तो उन्हें हल्की सर्दी थी. हालांकि इसके बाद मुंगेर में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में भाग लेकर जब पटना पहुंचे उनका वायरल बुखार बढ़ गया था. फिलहाल नीतीश कुमार डॉक्टरों की निगरानी में हैं और लगातार स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. हालांकि सीएम घर से ही थोड़ा बहुत काम करते हुए बहुत जरूरी फाइलों का निपटारा भी कर रहे हैं.

राजगीर महोत्सव में नहीं होंगे शामिल

बता दें, बिहार की नालंदा जिले में आज यानि 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक राजगीर महोत्सव होना है. तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार को करना था. लेकिन, अब तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में नहीं जा पाएंगे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अब मंत्री विजय चौधरी करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

4 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

5 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

6 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

6 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

9 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

9 घंटे ago