Bihar

बीपीएससी से चयनित नए शिक्षकों की गांव के स्कूलों में होगी तैनाती, शहरों में नियुक्ति के आसार कम

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के परीक्षा में सफल हुए शिक्षक अभ्यर्थियों को शहरों के बजाय गांवों के स्कूलों में नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी। सभी जिलों से प्राप्त रिपोर्ट बताती है कि शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में छात्रों के अनुपात में शिक्षक कम हैं। इसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। इसी के हिसाब से नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने की तैयारी चल रही है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 9वीं और 10वीं के शिक्षकों के सभी पद उन उत्क्रमित माध्यमिक स्कूलों को दिए गए हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैं। वहीं, 11वीं और 12 वीं के अधिकांश शिक्षकों के पद भी ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में ही रिक्त हैं। प्राथमिक स्कूलों में भी कमोबेश यही स्थिति है।

वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी की अनुशंसा पर शहर के स्कूलों में भी पदस्थापन किए जा सकते हैं। हालांकि, ये वैसे स्कूल होंगे जहां छात्र अधिक हैं और शिक्षक काफी कम। इसी हिसाब से सॉफ्टवेयर में स्कूलों के नाम और विषयवार पद अपलोड किए जा रहे हैं। शिक्षकों के नाम भी दर्ज किए जाएंगे।

सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया जाएगा। किस शिक्षक को कौन सा स्कूल आवंटित होगा, इसमें पदाधिकारियों की कोई भूमिका नहीं रहेगी। जिन स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं हैं, वहां पर सबसे पहले सॉफ्टवेयर पदस्थापन करेगा।

नए शिक्षकों की ट्रेनिंग 4 नवंबर से

बीपीएससी से चयनित शिक्षकों की ट्रेनिंग (आवासीय प्रशिक्षण) 4 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए 15 दिनों का प्रशिक्षण मॉड्यूल राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार किया गया है। इनका प्रशिक्षण राज्य के 77 शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (एससीईआरटी, डायट, सीटीई, पीटीईसी) में होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

20 मिनट ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

1 घंटा ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

5 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

21 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

22 घंटे ago