Bihar

मोदी का अब खेला खत्म है, नीतीश कुमार का कोई मुकाबला नहीं है: लालू यादव

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर दावा करते हुए कहा है कि इंडिया गठबंधन की स्थिति काफी मजबूत है। पांच राज्यों ( राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना ) में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर लालू यादव ने कहा है कि सभी जगहों से अच्छी रिपोर्ट आ रही है, सब जगह जीतेंगे हम लोग।

बता दें कि 3 दिसंबर को पांच राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे आएंगे। आरजेडी प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। लालू ने कहा कि मोदी का खेला खत्म हो गया है। वहीं जब लालू से पूछा गया कि बीजेपी लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रही है तो लालू ने कहा कि ये सब बेकार की बातें करते हैं। नीतीश कुमार का कोई मुकाबला नहीं है।

दरअसल, आज मीडियाकर्मियों से बात करते हुए लालू यादव ने दावा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हमलोग (I.N.D.I.A गठबंधन) जीतेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी का खेल खत्म हो गया है। वहीं भाजपा द्वारा नीतीश कुमार की मानसिक हालत खराब होने के आरोपों का भी लालू यादव ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा वाले फालतू बात करते रहते हैं।

गौरतलब है कि लालू यादव इन दिनों दिल्ली में मौजूद हैं। बुधवार को लालू परिवार के खिलाफ चल रहे लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इस मामले की सुनवाई 20 दिसंबर को होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

2 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

13 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

13 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

14 घंटे ago