Bihar

लालू और तेजस्वी यादव कोलकाता गए, ममता बनर्जी के भतीजे की शादी में होंगे शामिल

ममता बनर्जी के भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पटना से कोलकाता के लिए रवाना हो चुके हैं. दरअसल लालू परिवार का ममता बनर्जी का खास लगाव है. आपको बता दें कि जब जून महीने में इंडिया गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी, तब ममता बनर्जी खास कर पहले लालू यादव से मिलने उनके घर पहुंची थीं और परिवार के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था.

लालू यादव को मिला था न्योताः

आज अब बारी लालू यादव की है और मौका भी है, ममता बनर्जी के भतीजे की शादी है, ऐसे में लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों ने शादी में शिरकत करने का फैसला लिया. ममता बनर्जी की ओर से शादी का न्योता मिलने पर लालू ने शादी में उपस्थित होने की बात कही थी.

‘लोकतंत्र में किसी को रोक थोड़ी ही है’:

रोक इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने जब तेजस्वी यादव से सवाल पूछे कि यादवों को राजद से तोड़ने की कोशिश की जा रही है. इस पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि करने दीजिए किसी को थोड़ी रोक है. यह लोकतंत्र है, जिसको जो मर्जी है करे.

नित्यानंद के चैलेंज पर नहीं बोले लालूः

वहीं जब मीडिया ने लालू यादव से पूछना चाहा कि नित्यानंद ने उन्हें चैलेंज दिया है. इस पर तेजस्वी ने उन्हें बोलने से रोक दिया और लालू यादव को लेकर आगे बढ़ गए. तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें कुछ नहीं रखा है, रहने दिजीए. ऐसा लगता है तेजस्वी यादव इस बात को ज्यादा तूल देना नहीं चाहते है.

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

9 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

9 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

9 घंटे ago