Bihar

हम नौकरी बांटेंगे, वो ED का छापा मरवाएंगे, ये चलता रहेगा; तेजस्वी का बीजेपी पर हमला

पटना के गांधी मैदान में बिहार के 25 हजार शिक्षकों को सीएम नीतीश कुमार आज नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ऐतिहासिक दिन करार देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि हम लोग नौकरी बांटेंगे, और वो लोग ED-IT का छापा मरवाएंगे, ये सिलसिला तो चलता रहेगा। बिहार महागठबंधन की सरकार ने जो दावा किया था, उसे हम सबने मिलकर पूरा किया है। ये सिलिसिला रुकेगा नहीं, बल्कि ये तो शुरुआत है। अभी बिहार में और नौकरी निकलेंगी।

शिक्षक भर्ती में बीजेपी के धांधलीबाजी के आरोप पर तेजस्वी ने कहा कि उन पर भगवान का आशीर्वाद रहे। बीजेपी के लोगों को पता होना चाहिए कि 2 महीने के अंदर लोगों को नौकरी मिली है। विज्ञापन निकाला, फॉर्म भरा, रिजल्ट आया और इतनी जल्दी नौकरी मिल गई। पूरे देश में पहली बार लाखों की तादाद में कोई एक विभाग लाखों नियुक्ति पत्र बांट रहा है। तो इससे बीजेपी को तो तकलीफ होगी।

तेजस्वी ने कहा कि एक तरफ हम लोग नौकरी बांटेंगे, और वो लोग ED-IT का छापा मरवाएंगे, ये सिलसिला तो चलता रहेगा। क्योंकि हम लोग जो कहते हैं वो करते हैं। बीजेपी के लोग जो कहते हैं, वो सिर्फ चुनाव तक ही सीमित रहता है। और उनकी बातें सिर्फ जुमलाबाजी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार में बीजेपी के लोग 18 साल रहे, केंद्र में उनकी सरकार है। डबल इंजन की सरकार रही। क्यों नहीं बिहार में हजारों की संख्या में भी नौकरियां दीं।

वहीं पीएम मोदी का नाम लिए बिना तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि देश के जो महानायक हैं, उनका तो नाटल चलेगा ही। देश के महानायक जो हैं। आपको बता दें बीपीएससी के जरिए बिहार में 1.20 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति होगी है। जिन्हें आज नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। पटना के गांधी मैदान में भव्य आयोजन है। जिसमें सीएम नीतीश 25 हजार शिक्षकों को ज्वाइनिंग लेटर देंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

8 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

9 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

21 घंटे ago