Bihar

गर्लफ्रेंड के लिए 20 लाख कर्ज लिया..मां-बेटे ने की खु’दकु’शी, प्रेमिका अपने पिता के किडनी फेल्योर की झूठी कहानी बताकर पैंसे ऐंठ रही थी

बिहार के पूर्णिया में पत्रकार की पत्नी और बेटे के सुसाइड मामले में नया मोड़ आया है. अबतक कहा जा रहा था कि दोनों ने पारिवारिक कलह की वजह से जान दी है. लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक पारिवारिक कलह नहीं बल्कि धोखेबाजी और कर्ज से परेशान होकर मां-बेटे ने मौत को गले लगाया. मौके से मिले सुसाइड नोट और बेटे परिजात के मोबाइल से ये राज खुला है. बताया जा रहा है कि पूर्णिया के जाने माने पत्रकार स्वर्गीय अशोक मित्रा के बेटे परिजात का प्रिया नाम की लड़की से अफेयर था. प्रिया परिजात से पिता की बीमारी की बात कहकर पैंसे ऐंठ रही थी. इससे वह भारी कर्ज में डूब गया था. उसने लोगों से 20 लाख रुपए कर्ज लिए थे. ये कर्ज उसने अपनी मां और बहनोई के नाम पर उठाए थे.

परिजात की सोशल मीडिया पर प्रिया से दोस्ती हुई थी. वह प्रिया के बिछाए जाल में बुरी तरह फंस गया था. प्रिया उससे पिता के किडनी फेल्योर की झूठी कहानी बताकर पैंसे ऐंठ रही थी. हाल में भी उसने प्रिया को चार लाख रुपए भेजे थे. इधर कर्जदारों ने जब पैसे वापस करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया तो मां बेटे सुसाइड कर लिया.

कर्ज देने वालों से मां-बेटे की गुहार

पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट मिला है. परिजात की मां स्निग्धा मित्रा ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी मौत के लिए घर का कोई सदस्य जिम्मेवार नहीं है. वह धोखेदारी और कर्ज में डूबकर ये कदम उठाने के लिए मजबूर है. इसके साथ ही सुसाइट नोट में कर्ज देने वालों से बेटी और दमाद पर दबाव नहीं बनाने की गुजारिश की है. जबकि बेटे परिजात मित्रा ने भी धोखे और कर्ज की वजह से जान देने की बात लिखी है. इसके साथ ही उसने सुसाइड नोट में लिखा है- कर्ज और सुसाइड की असल वजह व्हाट्सएप चैट से खुलेगा. सुसाइड से पहले परिजात के फोन पर प्रिया नाम की लड़की के नंबर से 9 मिस्ड कॉल था.

मामले में सदर एसडीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मानला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है. किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराए गए हैं. पैसे कैसे भेज गए थे और किसे भेजा गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

6 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

7 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

11 घंटे ago