Bihar

बिहार : रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग, 20 से अधिक झुलसे, आठ की हालत गंभीर

बिहार के पूर्वी चंपारण के पलनवा थाना क्षेत्र के एक घर में रिसाव के कारण रसोई गैस में सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में पूरे घर में आग फैल गई। इससे 20 से अधिक लोग झुलस गए। घायलों मे आठ की हालत गंभीर बताई जाती है।

पुलिस के मुताबिक, पखनहिया गांव निवासी अच्छे लाल साह के घर में गुरुवार की रात रसोई गैस रिसाव हुआ, इससे घर में गैस भर गया। खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाने की कोशिश की गई, उसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में करीब 20 से अधिक लोग झुलस गए है, इनमें 8 लोगों की हालत गंभीर है।

रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग

बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग पूरे घर में फैल गई और घर के सभी लोग उसकी चपेट में आ गए। मामले कीजानकारी मिलते ही पलनवा थानाध्यक्ष ललन कुमार, सीओ मणिभूषण कुमार सदल बल पहुंचे और स्थिति का आकलन किया। इसके बाद कई झुलसे गए लोगों को बेतिया, रक्सौल, मोतिहारी के अस्पतालों में भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घायलों मे आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले ने जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

1 घंटा ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

18 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

18 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

19 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

24 घंटे ago