पटना के दानापुर में दीपावली के दिन धनौत गांव में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगी। इसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक के समर्थकों ने घटना के विरोध में आरोपी के घर में आग लगा दी। तीन ट्रैक्टर और दो बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण हालात हैं। और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
दो परिवार के बीच शुरू हुआ विवाद
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया है, जहां दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दीपावली के दिन नाली में पानी गिरने को लेकर गांव के प्रवीण कुमार और शशि भूषण सिंह के परिवार के बीच आपसी विवाद शुरू हो गया।
शशिभूषण सिंह ने पटना एम्स में तोड़ा दम
विवाद के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने हथियार से दूसरे पक्ष पर जमकर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में शशि भूषण सिंह 55 वर्ष, नवमी कुमार 42 वर्ष एवं अमित कुमार उर्फ विक्की 27 वर्ष घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शशि भूषण सिंह की मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…