Bihar

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में धांधली के आरोप पर सीएम नीतीश की सफाई… भाजपा और विरोधियों के आरोपों का दिया मुंहतोड़ जवाब

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक नियुक्ति पर बिहार में मचे सियासी घमासान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ी है। सीएम नीतीश ने बीपीएससी शिक्षक बहाली पर सवाल उठाने और घोटाले के आरोप लगाने वालों पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष यूं ही अंड-बंड बोलते रहता है। शिक्षक नियुक्ति में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में लगभग 14 हजार करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि बीजेपी समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता लगातार शिक्षक बहाली पर सवाल उठा रहे हैं।

सीएम नीतीश ने बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति पर उठ रहे सवालों को बेमानी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक नियुक्ति में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। विपक्ष यूं ही अंड-बंड बोलते रहता है। पहले ये लोग कहां बोलते थे।

बता दें कि विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी समेत बीजेपी कई नेता शिक्षक बहाली में गड़बड़ी के आरोप लगा चुके हैं। एनडीए में शामिल HAM, एलजेडी और आरएलजेडी जैसी पार्टियां भी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने बीपीएससी बहाली में पैसे देकर शिक्षकों की नौकरियां देने के आरोप लगाए। वहीं, चिराग पासवान ने डोमिसाइल नीति को गलत बताया और बाहरी उम्मीदवारों को नौकरी देने का विरोध किया है।

दूसरी ओर, नीतीश सरकार चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रही है। इसके लिए पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को बड़ा समारोह आयोजित किया गया है। इसमें सीएम नीतीश कुमार खुद नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। विभिन्न जिलों से हजारों नए शिक्षकों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

8 मिनट ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

32 मिनट ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

2 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

2 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

5 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

6 घंटे ago