बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ‘गंदी बात’ वाले बयान का मामला महिला आयोग के बाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है। सीएम के खिलाफ मुजफ्फरपुर जिले में शिकायत दर्ज करा दी गई है।
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में प्रजनन दर के मुद्दे पर बोलते हुए टिप्पणी की थी।
इसकी विपक्षी दलों के नेताओं ने शर्मनाक बताया था और कड़ी निंदा की थी। वहीं, महिला आयोग ने भी नीतीश कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।
बहरहाल, विधानसभा में शिक्षा की भूमिका और जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं की भूमिका को समझाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा को लेकर मुजफ्फरपुर जिले में कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है।
यह शिकायत मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दर्ज कराई गई है। इस मामले की सुनवाई 25 नवंबर को होगी।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…