Bihar

CM नीतीश की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक, इन बातों पर लग सकती है मुहर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सुबह 10:30 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में बैठक होगी। इसमें राज्य कर्मचारियों को 4 फीसदी डीए पर फैसला हो सकता है। केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को ही केंद्रीय कर्मचारियों को 4% डीए दे दिया है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य सरकार उसे लागू करती रही है। लेकिन, पिछली दो बैठक से यह चर्चा होती रही है कि 4% डीए पर सरकार फैसला लेगी। हालांकि, इस पर अभी तक मुहर नहीं लगी है।

दरअसल, पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने पिछड़ा, अति पिछड़ा और एससी-एसटी को दी जाने वाली आरक्षण की सीमा 50% से 65% करने का फैसला लिया था। जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद नीतीश सरकार का यह बड़ा फैसला था। इसी कारण पिछली बैठक में डीए पर फैसला नहीं हो पाया। लेकिन, इस दफे इस पर मुहर लगने की पूरी संभावना है।

वहीं, आज होने वाली कैबिनेट की बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से पहले ही लेटर जारी किया जा चुका है। सभी मंत्रियों को इसकी सूचना भी दी गई है और संबंधित विभाग को तैयारी के लिए भी निर्देश दिया गया है। आज की कैबिनेट की बैठक में डीए सहित नौकरी रोजगार को लेकर भी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है, जिस पर सबकी नजर रहेगी।

उधर,बिहार सरकार के कर्मचारी अब आज की कैबिनेट का इंतजार कर रहे हैं। छठ महापर्व के कारण इस सप्ताह कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई है। ऐसी चर्चा थी कि छठ से पहले कर्मचारियों को सरकार तोहफा दे देगी। लेकिन कैबिनेट की बैठक नहीं होने के कारण उस पर फैसला नहीं हो पाया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

52 मिनट ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

3 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

5 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

5 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

6 घंटे ago