समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

CM आवास पहुंचे लालू और तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से बंद कमरे में की मुलाकात, 40 मिनट तक चली बातचीत

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शुक्रवार की शाम अचानक सीएम आवास पहुंच गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। रथ पर सवार होकर पहुंचे लालू और तेजस्वी से बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की। कहा जा रहा है कि तीनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई है।

दरअसल, जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है बिहार में सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि एनडीए के खिलाफ बने I.N.D.I.A गठबंधन में लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फिट नहीं बैठ रहा है। यही वजह है कि लालू और नीतीश की बार-बार मुलाकात हो रही है।

IMG 20231027 WA0021

शुक्रवार को एक बार फिर लालू प्रसाद अपने रथ पर सवार होकर सीएम आवास पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। दोनों ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक सीएम आवास में रूकने के बाद लालू और तेजस्वी वापस राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक तीनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत के अलावा बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के साथ-साथ प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई है।

222 scaledIMG 20230604 105636 460

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सीपीआई के मंच से कांग्रेस को खूब कोसा था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस को विपक्षी एकता से कोई मतलब नहीं रह गया है। कांग्रेस की वजह से गठबंधन को लेकर कोई काम नहीं हो रहा है, वह देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में व्यस्त है। नीतीश गुरुवार को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली में शामिल होने पहुंचे थे।

IMG 20230728 WA0094 01

सीएम नीतीश ने खुले शब्दों में सीपीआई की रैली में कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन की चिंता नहीं है। वो 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। उनकी वजह से इंडिया गठबंधन का कामकाज प्रभावित हुआ है। हमलोग कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे थे लेकिन उनको चिंता नहीं है। अब आगे की बातें चुनाव के बाद ही बैठकर हम लोग तय करेंगे।

IMG 20230701 WA0080IMG 20230324 WA0187 01IMG 20231026 WA0072Samastipur Town 01IMG 20231101 WA0035 01IMG 20230818 WA0018 02