Bihar

छुट्‌टी कैलेंडर का विरोध करने वाले शिक्षकों पर एक्शन: 100 से ज्यादा टीचर्स को नोटिस जारी; शिक्षा विभाग ने 24 घंटे में मांगा जवाब

बिहार शिक्षा विभाग ने अवकाश कैलेंडर के विरोध में टिप्पणी करने वाले शिक्षकों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है. इसके अलावा जो शिक्षक नेता ने अवकाश कैलेंडर के खिलाफ मीडिया में बयानबाजी की है, उनको भी नोटिस भेजा गया है. विभाग की ओर से इन शिक्षकों को जवाब देने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी गई है. प्रदेश में अब तक 100 से अधिक शिक्षकों को सभी जिलों में नोटिस भेजा जा चुका है.

शिक्षकों के नियोजन को रद्द करने की दी चेतावनी :

शिक्षा विभाग ने जो नोटिस भेजा है उसके अनुसार विभाग उन शिक्षकों पर अधिक नाराज है, जिन्होंने फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवकाश कैलेंडर के विरुद्ध कोई टिप्पणी की है. विभाग ने नए अवकाश कैलेंडर के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप में संदेश भेजे जाने को काफी गंभीरता से लिया है. व्हाट्सएप संदेश भेजने वाले शिक्षकों के नियोजन को रद्द कर देने तक की चेतावनी विभाग की ओर से दी गई है.

सोशल मीडिया पर मैसेज प्रसारित करना उदंडता :

शिक्षकों को भेजे गए पत्र के माध्यम से विभाग ने कहा है कि अवकाश तालिका शैक्षणिक वर्ष 2024 में किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी या जिला स्तर के पदाधिकारी के समक्ष अपनी बातों को रखे बगैर, ही उक्त आदेश के विरुद्ध 28 नवंबर 2023 को व्हाट्सएप ग्रुप में संदेश डालकर प्रसारित किए जाने से आपकी कई मंशाएं प्रदर्शित होती हैं.

वरीय अधिकारियों के विरुद्ध कर रहे षडयंत्र :

शिक्षा विभाग ने कहा है कि इससे प्रदर्शित होता है कि आप शिक्षकों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं और शांति व्यवस्था भंग करना चाहते हैं. शिक्षा विभाग ने कहा है कि प्रशासनीय अधिकारियों के विरुद्ध आप षड्यंत्र करना चाहते हैं और विभाग की छवि धूमिल करना चाहते हैं. विभाग ने यह भी कहा है कि स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता और उद्दंडता की घोर प्रकाष्ठा को आप पार करना चाहते हैं.

शिक्षकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी :

शिक्षा विभाग ने कहा है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर साक्ष्य आधारित स्पष्टीकरण विभाग के सामने उपस्थित करें, नहीं तो विलंब होने की स्थिति में यह माना जाएगा कि आपको कुछ नहीं कहना है. इस स्थिति में वरीय पदाधिकारी के विरुद्ध शिक्षकों को उकसाने के आरोप में बिहार नगर प्रारंभिक विद्यालय सेवा नियमावली 2020 के कंडिका (i) के (ख) के (iv) के आलोक में नियोजन निरस्त करने के लिए नियोजन इकाई को निर्देशित करते हुए आपके विरुद्ध निकट थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी.

शिक्षक नेताओं से मांगा गया है स्पष्टीकरण :

वहीं शिक्षक नेताओं के मीडिया में बयानबाजी करने के लिए शिक्षक नेताओं को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है. अन्यथा चेतावनी दी गई है कि उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. शिक्षक संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, पूर्वी चंपारण की ओर से भेजे गए स्पष्टीकरण में कहा गया है कि साल 2024 के अवकाश तालिका के विरुद्ध आपके द्वारा सोशल मीडिया पर विरोध किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

3 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

3 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

4 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

5 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

7 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

7 घंटे ago