Bihar

पटना के चिड़ियाघर में लगी भीषण आग, 12 ई रिक्शा जलकर खाक: बैट्री चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग

पटना के चिड़ियाघर के परिसर में लगे ई रिक्शा में अचानक आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी की इसने परिसर में पार्किंग में लगे 12 ई रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद पुरे ज़ू परिसर में अफरा – तफरी का माहौल कायम हो गया। इसके बाद इस घटना की जानकारी नजदीकी पुलिस टीम को दी गई। उसके उपरांत दमकल की गाड़ी मौक पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार, पटना के चिड़ियाघर के परिसर में लगे ई रिक्शा में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि 12 ई रिक्शा इसकी चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पांच से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उसके बाद सचिवालय थाने की पुलिस समेत जू के वरीय पदाधिकारी और कई कर्मी भी मौके पर पहुंचे। तब तक आग की लपटों ने ई रिक्शा समेत कई पेड़ों को चपेट में ले लिया।

वही मौके पर मौजूद सचिवालय थाना के पदाधिकारी अरविंद कुमार के मुताबिक जू के बाहरी परिसर में रात 12 बजे के आसपास ई रिक्शा के कंपाउंड में चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय फायर बिग्रेड की टीम दलबल के साथ पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।फिलहाल इसमें अधिक हताहत की बात नहीं कही जा रही है।

उधर, इस घटना को लेकर पूछताछ के दौरान वन कर्मी ने बताया कि कंपाउंड में 12 ई रिक्शा को चार्ज के लिए लगाया गया था। चार्जिंग के दौरान ही आग लग गई। समय पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचती तो आग भयावह रूप ले सकती थी और जू को भी नुकसान पहुंच सकता था। फिलहाल दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

8 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

9 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

9 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

14 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

19 घंटे ago