Bihar

बिहार: स्कूली शिक्षकों को महापर्व छठ पर नहीं मिलेगी एक भी छुट्टी, केके पाठक का आदेश

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर इस बार बिहार में शिक्षकों को छुट्टी नहीं मिलेगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार शिक्षकों और प्रधानाचार्य को स्कूलों में आना होगा, जबकि बच्चों के लिए छुट्टी होगी।

बता दें कि इस बार 17 नवंबर से नहाय-खाय से चार दिवसीय छठ पूजा प्रारंभ हो रहा है। 19 नवंबर को अस्तचलगामी अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं 20 नवंबर को प्रात:काल का अर्घ्य होगा।

शिक्षकों की छुट्टी रद्द करने का आदेश जारी करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग पटना के ज्ञापांक दिनांक 8.11.2023 के आलोक में दिनांक 13 से 21 नवम्बर तक विद्यालय अध्यापक के विद्यालय में योगदान करने का कार्यतालिका निर्धारित की गई हैं। अतः आपको निदेश दिया जाता है कि अपने प्रखंड के सभी प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अवकाश अवधि में अपने विद्यालय में उपस्थित रहने का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। इस अवधि में प्रधानाध्यापक कम्पोजिट ग्रान्ट मद में विकासात्मक कार्य करेंगे तथा विद्यालय अध्यापक को योगदान स्वीकार कर अग्रेतर कार्यवाई करेंगे।

गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित तकरीबन 1.10 लाख नए शिक्षकों की स्कूलों में तैनाती 21 नवंबर तक कर दी जाएगी। शिक्षकों के योगदान दिये जाने तक शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी। इसे सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को दी गई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेज निर्देश दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

4 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

10 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

11 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

11 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

11 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

11 घंटे ago