Bihar

फजीहत के बाद केके पाठक का नया आदेश, छठ पूजा पर घर जा सकेंगे शिक्षक, पहले रद्द कर दी थी छुट्टी

बिहार शिक्षा विभाग ने छठ पूजा से दो दिन पहले नया निर्देश जारी किया है। 19 और 20 नवंबर को छठ पूजा की छुट्टी रहेगी। इन दो दिनों में शिक्षकों का योगदान नहीं होगा। ऐसे में जो शिक्षक बच जाएंगे, उनको हर हाल में 21 नवंबर को योगदान करा दिया जाएगा। ताकि 22 नवंबर को स्कूल खुलने के बाद सभी नए शिक्षक बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दें। इसको लेकर विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इससे पहले छुट्टी रद्द करने का निर्देश जारी किया गया है।

पत्र में क्या है…

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने 16 नवंबर 2023 को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। नर्देश में उन्होंने लिखा है कि सभी विद्यालय शिक्षकों का योगदान कराने के लिए आपको पहले से निर्देशित किया जा चुका है। आपसे आशा की जाती है कि छठ अवकाश की अवधि तक यानी दिनांक 21 नवंबर 2023 तक योगदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इस संबंध में विभागीय पत्रांक- 321/गो. दिनांक 08 नवंबर 2023 निर्गत है। दिनांक 19 और 20 नवंबर 2023 को छठ पर्व की छुट्टी घोषित है। स्कूल बंद रहने के कारण किसी प्रकार का योगदान नहीं हो पाएगा। बचे हुए विद्यालय अध्यापकों का योगदान दिनांक 21 नवंबर 2023 को अवश्य पूरा कर लिया जाए।

पहले रद्द कर दी गई थी छुट्टी

इससे पहले सभी शिक्षकों की छुट्टी रद्द कर दी गई थी। जिला शिक्षा पदाधिकारियों की ओर से जारी पत्र में कहा गया था कि अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग पटना के ज्ञापांक 321/C दिनांक 8 नवंबर 2023 के आलोक में 13 से 21 नवंबर तक स्कूल टीचर के योगदान का कार्यतालिका नर्धारित की गई है। ऐसे में सभी स्कूलों के प्रधानाध्यमक अवकाश अवधि में भी स्कूल उपस्थित रहेंगे और नव नियुक्त शिक्षकों का योगदान स्वीकर कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित एक लाख 20 हजार शिक्षकों की तैनाती 21 नवंबर 2023 तक कर दी जाएगी। इसी को लेकर बिहार शिक्षा विभाग की ओर से फरमान जारी किया गया था। हालांकि छठ से पहले केके पाठक ने अपने फरमान को पलटते हुए नया निर्देश जारी किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

5 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

10 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

12 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

14 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

18 घंटे ago