बिहार के औरंगाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक साथ चार युवतियों ने सल्फास खाकर जीवन लीला खत्म करने की कोशिश की है। घटना कुटुंबा थाना इलाके के संडा बाजार की है। बताया जा रहा है कि सल्फास खाने की जानकारी मिलते ही युवतियों के परिजन आनन-फानन में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। प्रथामिक उपचार के बाद सभी की स्थिति गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है।
चार में से दो आपस में बहन
जानकारी के अनुसार, चार युवतियों में से दो आपस में बहन हैं। दो युवतियों की पहचान मनोज चौधरी की पुत्री लकी और रिया के तौर पर की गई है। जबकि अन्य की पहचान योगेश शर्मा के पुत्री नंदिनी और विनय शर्मा की पुत्री पूनम के रूप में हुई है। चारों युवतियों ने किस कारण सल्फास खाकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की, अब तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
18 से 20 साल है उम्र
बताया जा रहा है कि चारों युवतियों की उम्र 18 से 20 वर्ष है। आपस में सभी सहेली हैं। खबर है कि किसी बात को लेकर आपस में झगड़ पड़ी और इतना खरनाक कदम उठा लिया। दबे जुबान लोग प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं, लेकिन परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस भी बोलने से बच रही है।
अप्रैल 2022 में भी 6 सहेलियों ने खाया था जहर
इसके पहले भी औरंगाबाद जिले के रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के चिरैला गांव से अजब प्रेम की एक गजब कहानी सामने आई थी जहां एक साथ 6 सहेलियों के जहर खाने से 4 किशोरियों की मौत हो गई थी। बताया गया था कि प्यार में असफल एक किशोरी के जहर खाने के बाद पांच और सहेलियों ने जहर खा लिया था, जिनमें चार की मौत हो गई। इसमें प्यार और फिर इनकार की बात सामने आई थी। जानकारी के अनुसार, मृतक में एक लड़की का प्रेम अपने भाई के साले के साथ था और वह अपने सहेलियों के साथ अपने प्रेम का इजहार कर शादी की पेशकश की, लेकिन लड़के ने इनकार कर चला गया था।
प्रेमी के द्वारा इनकार किये जाने के बाद सभी सहेलियां अपने गांव आई तो देखा कि उक्त लड़की, जो लड़के से प्रेम करती थी उसने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको देख अन्य सहेलियों ने भी उसका साथ दिया और सबों ने भी बारी-बारी से जहर खा लिया था। जिसके बाद तीन सहेलियों की मौत हो गयी जबकि चौथी सहेली ने मगध हॉस्पिटल गया में दम तोड़ दिया था।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…