Bihar

दरभंगा एयरपोर्ट से चप्पल वाला क्या, सूट-बूट वाला भी उड़ान नहीं भर पाएगा; महंगे हवाई सफर पर नीतीश के मंत्री का तंज

दरभंगा से दिल्ली व अन्य शहरों के लिए हवाई टिकटों की महंगाई का मसला यात्रियों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। विमान के बेलगाम किराये का आलम यह है कि दरभंगा से दिल्ली का न्यूनतम किराया साढ़े 26 हजार तक पहुंच गया है। 28 नवंबर को स्पाइस जेट एसजी 752 के दरभंगा दिल्ली सीधे विमान का किराया 26 हजार 464 रुपये है। जबकि कनेक्टिंग विमानों का 34 हजार तक पहुंच गया है। बिहार सरकार के जलसंसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया एक्स पर बेलगाम किराये को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा है कि ऐसे तो दरभंगा से चप्पल वाला क्या, सूट बूट वाला भी उड़ान नहीं भर पाएगा।

मंत्री संजय कुमार झा ने आगे लिखा है कि एक साथी को कल ही दरभंगा से दिल्ली पहुंचना है लेकिन कल की फ्लाइट का किराया 27 से 34 हजार के बीच है। उड़ान स्कीम के एयरपोर्ट से किराये की उड़ान आखिर कबतक? उन्होंने इस टिप्पणी के साथ नागर विमानन मंत्रालय, एएआई और दरभंगा एयरपोर्ट को भी मेंशन किया है।

दिवाली के समय भी उठाया था किराये का मसला

उन्होंने इससे पहले भी उड़ान स्कीम के तहत शुरू हुए विमान सेवाओं की महंगाई पर पर्व त्योहारों के समय टिप्पणी की थी। इससे पहले वे नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर विमान किराए की महंगाई व अन्य मामले पर मिल चुके हैं। एएआई से भी उन्होंने विमान किराये की अधिकतम सीमा तय करने को लेकर अनुरोध किया था। इसके बाद दिवाली के समय किराये में कमी आई थी। अब छठ बाद फिर से किराया सातवें आसमान पर पहुंचा है।

दरभंगा -दिल्ली मार्ग पर सोमवार की शाम तक किराये की स्थिति

29 नवंबर को एसजी 8496 दरभंगा दिल्ली का किराया 14274 रुपये
29 नवंबर को एसजी 752 दरभंगा दिल्ली का किराया 15534 रुपये
30 नवंबर को एसजी 752 दरभंगा दिल्ली का किराया 12070 रुपये
30 नवंबर को एसजी 8496 दरभंगा दिल्ली का किराया 13120 रुपये

दरभंगा एयरपोर्ट पर रोजाना विमानों और यात्रियों के आवाजाही की स्थिति

27 नवंबर को 12 विमान आए गए। इनमें 2122 यात्रियों की आवाजाही रही।
26 नवंबर को 12 विमानों में 2128 यात्री आए गए।
25 नवंबर को 12 विमानों में 2210 यात्री आए गए।
24 नवंबर को 10 विमानों में 1817 यात्री आए गए।
23 नवंबर 12 विमानों में 2194 यात्री आए गए।
22 नवंबर 10 विमानों में 1790 यात्री आए गए।
21 नवंबर 12 विमानों में 2064 यात्री आए गए।
20 नवंबर को 10 विमानों में 1747 यात्री आए गए।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

7 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

7 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

8 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

17 घंटे ago