बिहार के पटना सिटी में खाजेकला थाना अंतर्गत नून का चौराहा के समीप हजारी मोहल्ला स्थित एक चप्पल कारखाना सह गोदाम में दीपावली की रात भीषण आग लग गई।
कारखाना की पहली मंजिल स्थित कमरा में सो रहे जमुई निवासी दो कर्मी मुकेश दास और महादेव दास इस आग में जिंदा जल गए। मौके पर उनकी मौत हो गई। आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के लोग दौड़े। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया।
पांच वर्षों से काम कर रहे थे दोनों मृतक
गली संकीर्ण होने के कारण दमकल घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी, आठ पाइप जोड़कर अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाई। घटनास्थल पर मौजूद मृतक के स्वजन हरिदास ने बताया कि चप्पल कारखाना श्यामलाल का है। उनका दामाद मुकेश दास और परिवार के महादेव दास लगभग पांच वर्षों से कम कर रहे थे।
यह दोनों कारखाना के ऊपर के एक कमरे में सोए थे। हरिदास ने बताया कि धुआं देखने पर उन्हें आग लगने की खबर हुई। उन्होंने बताया कि कारखाना में आज पटाखा से नहीं बल्कि शॉर्ट सर्किट से लगी थी। उन्होंने बताया कि मुकेश दास के तीन बच्चे हैं। दोनों कर्मी चप्पल कारखाना में काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे।
छानबीन में जुटी पुलिस
घटनास्थल पहुंची खाजेकला थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी रही। पुलिस का कहना है कि कारखाना संचालक श्यामलाल समेत अन्य लोग फरार हैं।
वहीं, पटना सिटी फायर स्टेशन के ऑफिसर ज्ञाननंद सिंह ने बताया कि गली संकीर्ण होने के कारण घटनास्थल से कुछ दूर चार दमकल खड़ी कर उसमें लंबी पाइप जोड़ने के बाद मुश्किल से आग बुझाई गई।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…