Bihar

बिहार: रात में केक लेकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पीट-पीटकर किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत

पटना में केक लेकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना दुल्हिनबाजार थाना इलाके के पनसुही टोला में रविवार की देर रात सवा दस बजे हुई। मृतक का नाम दिलीप चंद्रवंशी (23) है। वह पनसुही गांव का ही रहने वाला था। दिलीप डेकोरेशन और टेंट हाउस का संचालक था। दुल्हिनबाजार थानेदार सोनू कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये लड़की के पिता भीमसेन मोची को गिरफ्तार कर लिया।

लड़की के परिजनों ने की पिटाई

दरअसल, घटना के कुछ घंटे पहले दिलीप के घर में उसकी भतीजी की जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। देर रात लगभग 10 बजे वह केक लेकर गांव के ही तीन दोस्तों के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा। उसके आने की खबर लड़की के परिजनों की लग गई। प्रेमिका के परिजनों ने दिलीप को घर में ही पकड़ लिया। इसके बाद मुंह, पैर व हाथ को बांध कर उसकी जमकर पिटाई की गई। गर्म लोहे से भी दिलीप को पीटा गया। अधिक मारपीट होने के कारण रात बारह बजे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

इलाज के दौरान मौत

घटना की जानकारी होने के बाद जब कुछ ग्रामीण प्रेमिका के घर पहुंचे तो उन्होंने युवक को अधमरे हालत में देखा। तत्काल इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। दुल्हिनबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

2 सालों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

दिलीप और युवती के बीच दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या की बात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने भीमसेन मोची उर्फ विजय दास को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की गई है। बाकी के आरोपितों की तलाश में पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

6 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

6 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

7 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

12 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

17 घंटे ago