Bihar

BPSC से बहाल शिक्षकों को दिवाली गिफ्ट, टीचर्स को टैब देगी सरकार, केके पाठक बोले- ये काम जल्दी सीखें

बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित सभी शिक्षकों को नीतीश सरकार दिवाली गिफ्ट देने जा रही है। जिसके तहत शिक्षकों को टैब दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के यह जानकारी दी। शुक्रवार को श्री पाठक ने बेगूसराय व खगड़िया के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से कहा कि कंप्यूटर चलाना नहीं जानते हैं तो जल्द सीख लें। कहा कि नए शिक्षकों का चरणवार प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी 22 हजार शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। बेगूसराय के डायट में उन्होंने प्रशिक्षुओं को कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की ज्यादा जरूरत है। अभी शहर के स्कूलों में पदस्थापन नहीं होगा। जो ग्रामीण क्षेत्र में काम नहीं करना चाहते,वे नौकरी छोड़ दें।

निरीक्षण के दौरान हाई स्कूल के बच्चों के द्वारा हिंदी की किताब शुद्ध रूप से नहीं पढ़ने पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बिफर पड़े। शिक्षकों को डांटते हुए कहा कि आप लोग सिर्फ 40 हजार वेतन लेते हैं लेकिन पढ़ने के मामले में जीरो हैं। बच्चों का करियर बर्बाद कर रहे हैं। जब बच्चे किताब खोलकर पढ़ नहीं पा रहे हैं तो आप लोग पढ़ाते क्या हैं। वे शुक्रवार को शहर के जेके इंटर स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

इस दौरान वे जेके स्कूल में वर्ग कक्ष पहुंच गए। वहां विद्यार्थी किताब खोलकर सही तरीके से रीडिंग नहीं दे सके। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि इस विद्यालय में 20 शिक्षक-शिक्षिका हैं। लेकिन पढ़ाई की गुणवत्ता एकदम बेकार है। सभी शिक्षक-शिक्षिका अगर पांच-पांच बच्चे को गोद ले लें तो पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार हो जाएगा। शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव ने करीब आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों के फर्श पर बैठे देखकर नाराजगी जताई। संबंधित एचएम को निर्देश दिया कि वे बच्चों के लिए बेंच की व्यवस्था करें। इसके लिए विभाग की ओर से राशि भेज दी गई है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सुशीलनगर में भी माध्यमिक कक्षा के बच्चे शुद्ध शुद्ध रीडिंग नहीं दे सके।

आपको बता दें शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के दूसरे चरण में 1 लाख 22 हजार 286 पदों पर बहाली होगी। बीपीएससी ने शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर पहले ही 70 हजार से अधिक पदों की रिक्तियां जारी की थी। अब इसमें 51 हजार 664 पदों को जोड़ा गया है। पहले चरण में एक लाख 70 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन निकाला गया था। इनमें एक लाख 20 हजार अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया गया। वहीं चयनित दस हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने योगदान नहीं किया। इन बची हुई सीटों को दूसरे चरण में जोड़ा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

16 मिनट ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

2 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

8 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

8 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

8 घंटे ago