Bihar

बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 5299 उम्मीदवारों ने मारी बाजी

बिहार लोक सेवा आयोग ने 69 वी संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है. परीक्षा में विभिन्न पदों पर कुल 5299 अभ्यर्थी सफल हुए है. प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर संयुक्त ( मुख्य )प्रतियोगिता परीक्षा के विभिन्न पदों/सेवाओं के अंतर्गत नियुक्ति हेतु आयोग के द्वारा 4037 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गए हैं.

एकीकृत 69वीं संयुक्त (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा हेतु आयोग कुल 109 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया. एकीकृत 69वीं संयुक्त (प्रारम्भिक ) प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा हेतु आयोग के द्वारा कुल 1120 अभ्यार्थी को सफल घोषित किया गया है. एकीकृत 69वीं संयुक्त (प्रारम्भिक ) प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा हेतु आयोग कुल 33 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है.

सचिव सह परीक्षा नियंत्रक रविभूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एग्जाम का आयोजन 30 सितंबर को 31 जिलों के 488 केंद्रों पर हुआ था. इस एग्जाम में दो लाख 70 हजार अभ्यर्थी शामिल ही थे. वहीं, मेन एग्जाम दिसंबर अंतिम और जनवरी प्रथम सप्ताह में हो सकता है.


अगर कटऑफ़ की बात करें तो सामान्य श्रेणी का कटआफ 91.67, महिलाओं का 84, ईडब्ल्यूएस का 86.67, एससी का 75, एसटी का 79.33, पिछड़ा वर्ग का 88.67 अंक है. पुलिस उपाधीक्षक (मुख्य) एग्जाम के लिए कुल 33 परीक्षार्थी सफल हुए हैं. इसमें सामान्य श्रेणी का कटऑफ 102.67, महिला का 91.67 व एससी का 83.33 रहा है.


वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष के मेन एग्जाम के लिए 1120 परीक्षार्थी पास हुए हैं. इस एग्जाम में कटऑफ, सामान्य श्रेणी का कटआफ 85.67, महिला का 80, ईडब्ल्यूएस का 80, एससी का 67.67, एसटी का 61.33, बीसी का 80.67 है. वहीं, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (मुख्य) एग्जाम में 109 परीक्षार्थी सफल हुए हैं. इस एग्जाम में सामान्य श्रेणी का कटआफ 102.67, महिला का 99.33, ईडब्ल्यूएस का 99.67, बीसी का 101.33 है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

18 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

18 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

18 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

20 घंटे ago