Bihar

बिहार के 4 मजदूरों की गुजरात के सूरत में दर्दनाक मौत, सफाई के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे थे, दम घुटने से गई जान

गुजरात के सूरत शहर के के पलसाना इलाके में मंगलवार शाम को सेप्टिक टैंक में घुसने के बाद दम घुटने से बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा पलसाणा-कटोदरा रोड स्थित एक फैक्टरी में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूर बेहोश हो गए और उन्हें बचाने की कोशिश में दो अन्य भी बेहोश हो गए।

पुलिस के मुताबिक चारों को टैंक से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक बिहार के रहने वाले थे और उनकी पहचान की जा रही है। सफाई के लिए सेप्टिक टैंक में चारों मजदूर उतरे थे। इसी दौरान दौरान दम घुटने से चारों की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही चारों की मौत हो गई।

वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चारधाम परियोजना की सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बाहर निकालने का अभियान लंबा खिंचने की आशंका है। मजदूरों को निकालने में मलबा बाधा बन रहा है। बचाव अभियान में अभी 50 घंटे का समय और लग सकता है। मंगलवार को 12 घंटे मशक्कत के बाद जल निगम के इंजीनियरों ने ऑगर मशीन को फिट किया, लेकिन बार-बार मलबा आने से देर शाम तक ड्रिलिंग शुरू नहीं हो सकी। आपको बता दें इस सुरंग में बिहार और झारखंड के कई मजदूर फंसे हुए हैं।

जिसमें रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के चंदनपुरा गांव का युवक सुशील कुमार विश्वकर्मा भी शामिल है। घटना की खबर सुशील के घर पहुंचते ही परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। माता पिता के अलावे पत्नी व स्थानीय लोग भी ईश्वर से सभी मजदूरों के साथ सुशील की सकुशल सुरंग से बाहर निकालने की दुआ मांग रहे हैं। कोई अच्छी खबर की इंतजार में सभी लोग सुशील के घर के दरवाजे बैठे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

3 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

5 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

7 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

10 घंटे ago