Bihar

बिहार: दिवाली-छठ में सरकारी स्कूलों के बच्चों को दिया जाएगा प्रोजेक्ट वर्क, जानिए कब से है छुट्टियां…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नवंबर महीने में ढेर सारे त्योहार होने की वजह से कई दिन स्कूल बंद रहेंगे. आमतौर पर बच्चे इन छुट्टियों में सिर्फ मौज-मस्ती करते हैं, ऐसे में उनके समय का सही उपयोग नहीं हो पाता है. लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए अपने प्रयोग के तहत नई रणनीति बनाई है. ताकि बच्चे छुट्टियों में भी समय का सदुपयोग कर सकें और उनमें रचनात्मकता का विकास हो सके.

बच्चों की पढ़ाई में छुट्टी के दौरान निरंतरता बनी रहे इसलिए छात्रों को क्लास और सब्जेक्ट वाइज प्रोजेक्ट वर्क दिया जाएगा. जिसे बच्चे अपनी छुट्टियों के दौरान पूरा करेंगे और छुट्टी के बाद अपने सहपाठियों के साथ कक्षा में भी शेयर करेंगे. शिक्षक सभी बच्चों के एसाइनमेंट को चेक कर उसका विश्लेषण करेंगे. राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सुगंधा ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश जारी किये हैं.

क्या होगा लाभ :

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कक्षाओं के अनुसार बच्चों को अलग-अलग विषय में प्रोजेक्ट दिया जाएगा. बिहार शिक्षा परियोजना और एससीइआरटी की तरफ से प्रोजेक्ट वर्क तैयार कर दिये ये हैं. यह प्रोजेक्ट वर्क सोलह विषयों के लिए तय किये गये हैं. इसमें पहले व दूसरी कक्षा के बच्चों को गणित और भाषा विषय जैसे हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी विषय का एसाइनमेंट दिया जाएगा.

वहीं कक्षा तीसरी से पंचवी तक के बच्चों को भाषा, गणित के अलावा पर्यावरण विज्ञान विषय के प्रोजेक्ट भी दिए जाएंगे. इसी तरह कक्षा छठी से आठवीं के छात्रों को विज्ञान, संस्कृत व सामाजिक विज्ञान विषयों के भी प्रोजेक्ट वर्क दिए जाएंगे. बच्चों को छुट्टी के दौरान प्रोजेक्ट वर्क अथवा एसाइनमेंट देने से उनके समय का सदुपयोग हो सकेगा और साथ ही उनके ज्ञान में भी वृद्धि होगी.

दरअसल शिक्षा विभाग की मंशा है कि विद्यार्थी अवकाश के दिन रचनात्मक कार्य करें. प्रोजेक्ट वर्क बेहद व्यवहारिक मुद्दों पर निर्धारित किये गये हैं. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक बी कार्तिकेय धनजी कहते हैं कि छुट्टियों के दौरान स्कूली बच्चों को प्रोजेक्ट वर्क देने का उद्देश्य कक्षा की सापेक्ष दक्षता के साथ-साथ छात्रों में रचनात्मकता पैदा करना है.

12 नवंबर को दिवाली :

इस वर्ष दिवाली कार्तिक महीने के पंद्रहवें दिन 12 नवंबर 2023 रविवार को पड़ रही है. हालांकि इसकी तैयारी पहले से होती है. इस दौरान छोटी दिवाली और धनतेरस भी होता है. जो कि इस बार 10 नवंबर को है. वहीं दिवाली के अगले दिन 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 15 नवंबर को भाई-बहन का त्योहार भाई दूज है. तो ऐसे में 10 नवंबर से 15 नवंबर तक स्कूल बंद ही रहते हैं.

कब है छठ :

वहीं इस वर्ष छठ महापर्व की शुरुआत 17 नंवबर 2023 दिन शुक्रवार को नहाय खाय से होगी. चार दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठान के दूसरे दिन खरना जो 18 नवंबर को है. इसके बाद 19 नवंबर को छठ वरती डूबते सूर्य को अर्घ देंगी और 20 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अरग देकर अपने व्रत का पारण करेंगी. इस पूरे पर्व के दौरान करीब एक सप्ताह तक स्कूलों में अवकाश रहता है.

नवंबर 2023 में पड़ने वाले त्योहार :
  • शुक्रवार 10 नवंबर को धनतेरस
  • शनिवार 11 नवंबर को छोटी दिवाली
  • रविवार 12 नवंबर को दिवाली
  • सोमवार 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा
  • मंगलवार 14 नवंबर को बाल दिवस
  • बुधवार 15 नवंबर को भाई दूज
  • रविवार 19 नवंबर को छठ पूजा
  • शुक्रवार 24 नवंबर गुरु तेग बहादुर शाहिद दिवस
  • सोमवार 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती
  • गुरुवार 30 नवंबर को कनक दास जयंती

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

9 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

9 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

19 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

24 घंटे ago