Bihar

लखीसराय गोलीकांड: आरोपी आशीष चौधरी पर 50 हजार का इनाम, नंबर जारी; सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त

20 नवंबर को लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र के गली नंबर 9 में हुए गोलीबारी की घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी के आशीष चौधरी की उपस्थिति का सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा पुलिस के द्वारा की गई है। पुलिस सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखेगी। इसकी घोषणा बुधवार को एसपी पंकज कुमार ने की है। आशीष चौधरी द्वारा प्रेम पंसंग में की गई आंधाधुंध गोलीबारी में अब तक एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। परिवार अन्य तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की तस्वीर साझा करते हुए उसके विशेष पहचान भी बताई है। हत्यारोपी आशीष के शरीर के पीठ, छाती एवं दोनों हाथों पर भगवान शिव का विशाल टैटू बना हुआ है।

सूचना देने के लिए एसपी ने सहायक पुलिस अधीक्षक का संपर्क नंबर 9431800024 एवं 9153292586 को जारी किया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति संबंधित जानकारी कॉल, एसएमएस एवं व्हाट्स एप के माध्यम से दे सकते हैं। घटना के बाद पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी किए जाने एवं दिबश के बाद भी आशीष का पता नहीं चलने के बाद पुलिस ने पहचान एवं उपस्थिति बताने वालों के लिए इनाम की घोषणा की है। घटना को लेकर लखीसराय में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच घमासान मचा हुआ है।

प्रेम प्रसंग में हुई घटना, नहीं दे जातिय रंग : डीआईजी

लखीसराय में सोमवार की सुबह हुई गोलीबारी एवं हत्याकांड को लेकर मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी संजय कुमार ने कबैया थाना में प्रेस कांफ्रेस किया। इसमें डीआईजी एवं एसपी ने कहा कि घटना को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया है, इसे जातीय रंग नहीं दे। घटना को किसी जाति से कोई लेना देना नहीं है।

मृतक के भाई कुंदन के फर्द बयान पर एक नामजद व कई अज्ञात पर केस

कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला में तीन की हत्या के मामले में मृतक के भाई कुंदन कुमार के फर्द ब्यान पर केस दर्ज कर लिया गया है। पटना में दिए फर्द ब्यान में कुंदन झा ने दुर्गा चौधरी के पुत्र आशीष कुमार पर जमीन हड़पने की नीयत से सभी परिवार को जान मारने को लेकर गोलीबारी करने को लेकर केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार कुंदन ने घर के पास ही रेलवे के तरफ से गुजर रहे सड़क पर सवा कट्ठा जमीन पर वहां के जमीन माफिया की नजर रहने एवं हड़पने की नियत से घटना को अंजाम देने का केस दर्ज कराया है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

56 मिनट ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

3 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

3 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

14 घंटे ago