Bihar

आनंद मोहन फिर जेल जाएंगे या नहीं! रिहाई के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

बिहार के पूर्व सांसद एवं बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। गोपालगंज के डीएम रहे जी कृष्णैय्या की पत्नी उमा ने शीर्ष अदालत में यह याचिका दायर की थी। जी कृष्णैय्या की हत्या के आरोप में आनंद मोहन को आजीवन कारावास हुई थी। इसी साल नीतीश सरकार ने जेल नियमावली में संशोधन किया, जिसके बाद आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई का रास्ता साफ हुआ। अगर सुप्रीम कोर्ट रिहाई के आदेश को गलत करार देती है तो आनंद मोहन के दोबारा जेल जाने की नौबत आ सकती है।

सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार सुबह आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। इससे पहले 26 सितंबर को हियरिंग की तारीख थी, मगर उस दिन सुनवाई नहीं हो पाने से इसे टाल दिया गया था। उससे पहले 11 अगस्त को शीर्ष अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई थी। उस समय कोर्ट ने नीतीश सरकार से पूछ था कि आनंद मोहन के साथ कितने और दोषियों को नियमों में छूट देकर समय से पहले जेल से रिहा किया गया, जो लोकसेवकों की हत्या के दोषी थे।

शीर्ष अदालत ने नीतीश सरकार से इस पर एडिशनल एफिडेविट फाइल करने के निर्देश दिए थे। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से अदालत में जवाब दाखिल कर लिया गया होगा। अब कोर्ट इस मामले पर आगे सुनवाई करेगा। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है।

बता दें कि आनंद मोहन की रिहाई के बाद तत्कालीन डीएम जी कृष्णैय्या के परिवार वालों ने जमकर विरोध जताया था। उनकी पत्नी उमा कृष्णैय्या ने कहा था कि नीतीश सरकार ने उनके पति की हत्या के दोषी को रिहा करके उनके साथ अन्याय किया है। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया। फिर सुप्रीम कोर्ट में रिहाई के आदेश के खिलाफ याचिका फाइल की।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

4 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

5 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

6 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

7 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

9 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

9 घंटे ago