Bihar

अमित शाह के आने से RJD फायदा कैसे? तेजस्वी ने समझाया; नीतीश कुमार की जाति पर कह दी यह बात…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में जातीय गणना के आंकड़ों पर एक बार फिर से सियासत छिड़ गई है। रविवार को मुजफ्फरपुर की रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जाति सर्वे रिपोर्ट में लालू यादव के प्रेशर पर नीतीश कुमार द्वारा हेरा फेरी का आरोप लगाया। इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा है कि अमित शाह जब भी बिहार आते हैं तो इसका फायदा आरजेडी को ही मिल जाता है। वह ऐसे ही बार-बार आते रहें।

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय गणना के आंकड़ों में हेरा फेरी की बात वह सिर्फ जुबानी तौर पर करते हैं जबकि, हमारे पास साइंटिफिक डेटा है। यादव और मुसलमान की आबादी बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मुसलमान की संख्या हर बार जनगणना में शामिल की जाती है जिसमें बढ़ोतरी होती है। 1931 के बाद यादवों की आबादी सामने आई है। लेकिन इसमें कोई गड़बड़ी नहीं की गई। अगर ऐसा करना होता तो नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री हैं, वह खुद अपनी जाति कुर्मी का डाटा क्यों नहीं बढ़ावा लेते।

तेजस्वी यादव ने इशारा किया कि जब भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार आते हैं तो हिंदू मुसलमान की बात करते हैं। इससे मुस्लिम हम लोगों की ओर गोल बंद हो जाते हैं। इससे हमे ही फायदा हो जाता है। धन्य हैं अमित शाह- बार बार बिहार आते रहें। तेजस्वी ने पूछा कि यादव पिछड़ा समाज नहीं है क्या? पिछड़ा और अति पिछड़ा के साथ धोखा देने की बात कैसे की जा रही है? यह बात समझ से पड़े हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि 1931 में जब यादवों की आबादी 11% थी उस समय उड़ीसा और झारखंड साथ थे। जब दोनों राज्य अलग हो गए तो जाहिर है की आबादी का प्रतिशत बढ़ जाएगा। अपने पिता लालू प्रसाद यादव के लगे में तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह हकबका गए हैं। बोलना कुछ और चाहते हैं लेकिन दूसरी बात निकल जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसलमानों को भी आरक्षण मिले; दलितों का जिक्र कर अशोक चौधरी ने कर दी बड़ी मांग

बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…

38 मिनट ago

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

9 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

9 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

10 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

16 घंटे ago