Bihar

ऐसे खुलकर बोलिएगा तो बीजेपी खुश हो जाएगी; नीतीश को उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने दी नसीहत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) में मचे उठापटक के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने कहा कि 28 विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार को अपनी चिंता सार्वजनिक रूप से व्यक्त नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को खुशी होगी। दरअसल, कुछ दिन पहले नीतीश कुमार ने ‘इंडिया’ की सक्रियता थमने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को फिलहाल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में दिलचस्पी है तथा विपक्षी मोर्चे को आगे बढ़ाने की उसे चिंता नहीं है। शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ में यह बातें कहीं गई हैं।

सामना में कहा गया है कि यह गठबंधन केंद्र में तानाशाही शासन को खत्म करने के लिए बनाया गया लेकिन राज्यों में राजनीति अलग होती है। संपादकीय में यह भी कहा गया है कि इस महीने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव अगले साल के लोकसभा चुनावों के लिए ड्रेस रिहर्सल हैं। इसमें कहा गया है कि जिन पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं, वहां कांग्रेस एक प्रमुख दल है।

शिवसेना के मुख्यमंत्र के संपादकीय में कहा गया है कि कांग्रेस के लिए सत्ता के दुरुपयोग और धन के अहंकार को खत्म करने के वास्ते चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है। यह इंडिया गठबंधन के लिए अहम साबित होगा। इसमें विश्वास जताया गया है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीतेगा। सामना में कहा गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चिंता वाजिब है। संपादकीय में कहा गया है कि इंडिया गठबंधन केंद्र में तानाशाही शासन को खत्म करने के लिए बनाया गया है और सभी इस पर सहमत हैं। राज्य में राजनीति अलग होती है और बड़े राजनीतिक दलों को उसके अनुसार फैसले लेने पड़ते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

7 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

7 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

9 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

15 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

15 घंटे ago