Bihar

ई तो गजबे हो गया, बिहार के जहानाबाद में 3 KM सड़क लूटकर भाग गये लोग, वीडियो हो रहा वायरल

बिहार के जहानाबाद में अब चोरी के एक और मामले ने लोगों को अचरज में डाल दिया है. अब तक आपने मछली लूटने, प्याज लूटने और शराब लूटने जैसे मामलों के बारे में पढ़ा-सुना होगा. लेकिन, अब बिहार में सड़क लूटने का मामला सामने आया है. जहानाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग सड़क को लूटते दिखाई दे रहे रहे हैं. अब सड़क लूटने का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल यह वीडियो देखने पर पता चलता है कि लोगों के बीच सड़क लूटने की होड़ मची है.

जहानाबाद में सड़क मैटेरियल की लूट:

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि नए सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जहां कितने आराम से कुछ लोग सड़क निर्माण के लिए बिछी मैटेरियल उठा कर ले जाते दिखाई पड़ रहे हैं. दरअसल ये वीडियो जहानाबाद के मखदूमपुर प्रखंड के औदान विगहा गांव का बताया जा रहा है.

जितना बना नहीं उतना तो लूट लिये: जानकारी के मुताबिक यहां मुख्यमंत्री सड़क ग्राम योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य हो रहा था. कार्य प्रगति पर भी है, लेकिन कार्य पूरा होगा ये तो भगवान ही जाने, क्योंकि जितना बना नहीं उतना तो लूट लिया गया.

”वायरल वीडियो के माध्यम से मामले की जानकारी प्राप्त हुई है. इसकी जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. हालांकि प्रशासन अपनी तरफ से कार्रवाई में जुट गया है.”- रिची पांडेय, जिलाधिकारी, जहानाबाद

तीन माह पहले विधायक ने किया था उद्घाटन:

हालांकि कुछ लोगों ने बताया कि 3 किलोमीटर तक इस सड़क का निर्माण होना है. जिसका लगभग 3 महीने पहले राजद के स्थानीय विधायक सतीश कुमार ने उद्घाटन किया था. इससे पहले भी विधायक की पहल से काम लगा था, लेकिन पूरा नहीं हो सका. क्योंकि यह आरोप है कि जब-जब काम लगता है कुछ स्थानीय लोग मैटेरियल ही लूट लेते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

विभूतिपुर में अधेड़ का शव खेत में मिला, सड़क पर घसीटने के बाद गला दबाकर ह’त्या का आरोप

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गंगौली कोठी वार्ड-4 में देर रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : योग गुरु पर शिष्या ने लगाया यौन शोषण का आरोप, चार महीने की गर्भवती होने पर पंचायत में तय हुआ 10 लाख का जुर्माना

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से एक योग गुरु…

8 घंटे ago

सावन की तीसरी सोमवारी पर लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़, 7 मौत की मौत; 1 दर्जन से अधिक जख्मी

बिहार के लखीसराय में सावन की तीसरी सोमवारी पर भीषण हादसा हुआ। भगदड़ में सात…

8 घंटे ago

प्रशांत किशोर आज लेंगे विधायक पद की शपथ, जानिए सदन की जगह स्पीकर के चैंबर में क्यों होगा कार्यक्रम

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा को हराकर विधायक बने प्रशांत किशोर अब विधानसभा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के वरीय उप-समाहर्ता पर पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और जबरदस्ती गर्भपात कराने का लगाया आरोप, तीन पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर में पदस्थापित वरीय उप समाहर्ता संदीप झा और उनकी शिक्षिका पत्नी भावना…

18 घंटे ago

वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में समस्तीपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च, राहुल गांधी का फूंका पुतला

समस्तीपुर : राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा…

19 घंटे ago