Bihar

‘बिहार को अलग देश बनाने की भी मांग कर सकते हैं नीतीश’ बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर मांझी का कटाक्ष

राज्य कैबिनेट से बिहार के विशेष राज्य के दर्जा का प्रस्ताव पास होने के बाद इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर बने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक बार फिर सीएम नीतीश पर तीखा तंज किया है। मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार को अलग देश का दर्जा देने की भी मांग कर सकते हैं, अब यही सुनना बाकी रह गया है।

दरअसल, नीतीश कैबिनेट की बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर प्रस्ताव पास कर नीतीश सरकार ने गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दिया है। कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। एक तरफ जहां बीजेपी इसे नीतीश कुमार का चुनावी स्टंट बता रही है और कहा है कि चुनाव का समय नजदीक आ गया है, जिसके कारण नीतीश विशेष राज्य के दर्जा का राग अलाप रहे हैं और चुनाव आया है तो नौकरी और आरक्षण की बात कर रहे हैं।

वहीं एनडीए में शामिल हिन्दुस्तानी आवा मोर्चा के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी विशेष दर्जा को लेकर हमलावर हो गए हैं। मांझी ने एक्स पर लिखा कि, ‘बिहार को अलग देश का दर्जा देने की मांग कर सकतें हैं नीतीश कुमार? अब यही सुनना बाकी रह गया है। हद है… जब पहले ही नीति आयोग ने यह साफ कर दिया है कि देश के किसी भी राज्य को विशेष दर्जा नहीं मिल सकता तो फिर चुनावी विशेष राज्य की डिमांड काहे का?’

इससे पहले जीतन राम मांझी बुधवार को मोतिहारी में कहा था कि विशेष राज्य के दर्जा के बारे में जब नीति आयोग ने पहले ही घोषणा कर दिया है कि अब किसी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तो ऐसी परिस्थिति में पत्थर पर माथा ठोकने से क्या फायदा है। मांझी ने कहा था कि केंद्र सरकार ने बिहार को जो स्पेशल पैकेज दिया महागठबंधन की सरकार उसे इस्तेमाल नहीं कर सकी। सरकार को उसका हिसाब देना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

9 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

9 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

9 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

16 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

17 घंटे ago