बिहार के मुजफ्फरपुर में विधवा महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है। मड़वन के करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा की मांग में रिश्ते के ससुर ने जबरन सिंदूर डाल दिया। विधवा ने इसका विरोध किया तो उसका सिर मुंडवा कर टोले में अभद्रतापूर्वक घुमाया गया। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस थाने में की तो उसे पंचायत ने उसे गांव से बाहर निकालने का फरमान सुना दिया। विधवा की सास को भी धमकी दी जा रही है।
पुलिस ने सिंदूर डालने के आरोपी देवेंद्र मांझी को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी देवेंद्र मांझी का घर विधवा के पड़ोस में है। बताया जा रहा है कि वह रिश्ते में महिला का ससुर लगता है। पीड़िता के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।
इस संबंध में पीड़िता ने करजा थाने में एफआईआर दर्ज करा पुलिस को बताया कि बीते 20 अक्टूबर को देवेंद्र मांझी जबरन ने उसके घर में घुसकर मांग में सिंदूर डाल दिया। उसने विरोध किया तो देवेंद्र और उसके परिवार वालों ने उससे मारपीट और गाली-गलौज की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
बाद में महिला को गांव से निकालने और हुक्का-पानी बंद करने का फरमान जारी कर दिया गया। उसने इसे मानने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसका सिर मुंडवा कर टोले में घुमाया। पुलिस को सूचना देने पर सभी भाग निकले। उसकी सास को भी आरोपियों ने गांव से निकल जाने की धमकी दी है। मामले में देवेंद्र मांझी के अलावा उसकी पट्टीदारी के गुला मांझी, जयराम मांझी, शंभु मांझी, सोनू मांझी, जयलाल मांझी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है।
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…