बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि जापान में बसे बिहारी अपनी विशेषज्ञता और अनुभवों का उपयोग बिहार को अग्रणी राज्य बनाने में करें। प्रवासी बिहारी, प्रदेश की महान सभ्यता और समृद्ध संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। सभी बिहार वासी अपने अथक परिश्रम, ईमानदार और जिम्मेदार छवि के साथ दुनिया भर में प्रतिष्ठित हैं। जापान उनमें से एक है। डिप्टी सीएम ने उनसे बिहार के विकास को विश्व स्तर पर ले जाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
रविवार को जापान की राजधानी टोक्यो में बिहार फाउंडेशन के जापान चैप्टर द्वारा प्रवासी बिहारियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिहार में नए अवसरों का सृजन कर रही है। खासकर युवा बिहारियों की महत्वाकांक्षाओं को पंख लगाते हुए राज्य को विकास के शिखर पर ले जाने के लिए काम कर रही है। इसके लिए हमें ऊर्जावान प्रवासी बिहारियों से बहुत आशाएं हैं। आप लोग अगर बिहार को अग्रणी राज्य बनाने में अपनी विशेषज्ञता और अनुभवों का उपयोग करेंगे तो हमारा काम आसान हो जाएगा।
तेजस्वी यादव 24 अक्टूबर को जापान गए थे। बिहार में पयर्टन के विकास के लिए विदेशी पयर्टकों को आमंत्रित करने के मकसद से उनकी यह जापान यात्रा है। जापान के लोगों से उन्होंने कहा कि बिहार कई धर्मों की जन्मस्थली है। इसकी सभ्यता और संस्कृति की जड़ें काफी गहरी हैं। हमारी संस्कृति से प्रेम करने वालों का बिहार में स्वागत है। वे आएं और हमे स्वागत का मौका दें।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…