Bihar

बिहार: जिप्सी पर बैठे पुलिसकर्मियों को धक्का देकर खेत के रास्ते भाग रहे थे सिपाही के हत्यारे, एनकाउंटर में ढेर

बिहार पुलिस ने खाकी का इकबाल बुलंद करने के लिए शायद ऐसा पहली बार किया है। पहली बार किसी सिपाही की हत्या कर भाग रहे दो अपराधियों को कुछ ही घंटे के अंदर मार गिराया गया। सोमवार दोपहर राजधानी पटना के सबसे निकटवर्ती वैशाली जिले में बैंक शाखा के पास लूट की वारदात को अंजाम दे रहे अपराधियों को रोकने पर सिपाही को सीने में तीन गोलियां मारी गई थीं। सिपाही की मौत की पुष्टि कुछ ही देर में हो गई। कुछ घंटे बाद दो अपराधियों के एनकाउंटर में मारे जाने की भी पुष्टि हो गई। इन दो अपराधियों को भीड़ ने भागते हुए पकड़ा था। दोनों पुलिस की गिरफ्त से भी भागने लगे तो फायरिंग की गई।

सराय से हाजीपुर लाने के दौरान भागने की कोशिश

पुलिस की गोली से दोनों अपराधियों की मौत सराय और हाजीपुर के बीच हुई। दोनों अपराधियों से पुलिस ठीक से पूछताछ भी नहीं कर सकी थी कि अपराधियों ने जिप्सी पर बैठे पुलिसकर्मियों को धक्का देकर खेत के रास्ते भागने की कोशिश की। पुलिस ने भागते अपराधियों पर फायरिंग की तो दोनों गिर गए। दोनों को उसी अवस्था में पुलिस फिर जिप्सी पर लादकर हाजीपुर स्थित वैशाली सदर अस्पताल लेकर आयी। एसपी ने दोनों को गोली लगने की पुष्टि की। सोमवार को दोपहर इन दो के साथ कुल चार अपराधियों ने लूट के क्रम में एक सिपाही के सीने पर तीन गोलियां दाग दी थीं। चार में से दो अपराधी भागने में कामयाब रहे थे, जबकि यह दो भीड़ में घिरकर पकड़ा गए थे। इनकी पहचान गया निवासी सत्य प्रकाश और बिट्टू के रूप में हुई थी।

लूटपाट देख सिपाही ने पकड़ना चाहा तो ले ली थी जान

लूट की घटना वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के सराय बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के पास हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोग बैंक से रुपया निकालकर अपने घर जा रहे थे। तभी सूरज चौक के पास चार अपराधी बैंक से बाहर निकलने वाले लोगों को लूटते दिखे। उस समय पुलिस गश्ती की गाड़ी गुजर रही थी। इस दौरान पुलिस गाड़ी में बैठा एक पुलिसकर्मी अमिताभ कुमार लूटपाट देख गाड़ी से कूदकर उसे बचाने के लिए दौड़ा। वहां पहुंचकर अमिताभ ने इस घटना का विरोध किया तो अपराधियों ने खाकी वर्दीधारी को देखकर भागने की बजाय सिपाही पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।

लोगों ने बताया कि अपराधियों ने चार गोलियां चलाई थीं, जिसमें तीन गोली अमिताभ के सीने में लगी। गोली लगते ही अमिताभ जमीन पर गिर पड़े और अपराधी भागने लगे। भागते अपराधियों में से दो को भीड़ ने घेर लिया। इधर कुछ ही मिनट के बाद अमिताभ को मृत घोषित कर दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

8 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

21 घंटे ago