Bihar

तेजस्वी यादव ही अगले सीएम कैंडिडेट, नीतीश के बच्चा वाले बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन

बिहार में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री उम्मीदवारी को लेकर बहस एक बार फिर शुरू हो गई है। सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को अपना बच्चा बताया तो कांग्रेस ने उन्हें अगला सीएम कैंडिडेट मान लिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में भी तेजस्वी को ही मुख्यमंत्री चेहरा माना था। तब नीतीश कुमार गठबंधन में नहीं थे।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को पटना में श्रीकृष्ण सिंह के जयंती समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हमने तो 2020 का चुनाव भी तेजस्वी यादव को ही मुख्यमंत्री का चेहरा मानकर लड़ा था। उस समय नीतीश कुमार तो एनडीए में थे, महागठबंधन में नहीं थे। सीएम नीतीश ने तेजस्वी को उत्तराधिकारी बनाए जाने के सवाल पर अखिलेश प्रसाद ने कहा कि यह तो वे पहले कई बार कह चुके हैं। इसमें कुछ नया नहीं है।

बता दें कि इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रखकर अपना बच्चा बताया। नीतीश ने कहा कि यही हमारा सबकुछ है। नीतीश कुमार ने बीजेपी से दोस्ती वाले बयान पर हो रहे सियासी हंगामे पर अपनी सफाई देते हुए यह बात कही। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अब बीजेपी के साथ नहीं जाना चाहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

5 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

10 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago