Bihar

नीतीश के ‘तेजस्वी हमारा बच्चा सब कुछ है’ वाले बयान पर लालू यादव का पहला रिएक्शन, कहा- ठीक है, बहुत अच्छा

नवरात्रि के मौके पर राजधानी पटना के दुर्गा पंडाल में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होने कहा कि आज देश में चारों तरफ असत्य ही असत्य है, मैं कामना करता हूं कि सत्य की जीत हो। वहीं सीएम नीतीश कुमार के ‘तेजस्वी हमारा बच्चा सब कुछ है’ वाले बयान पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए लालू यादव ने कहा कि ठीक है, बहुत अच्छा।

आपको बता दें शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रखा और कह दिया कि ये बच्चा ही हम लोग का सब कुछ है। जिसके बाद इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई नीतीश के उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव होंगे। वैसे नीतीश कई बार खुले मंच से तेजस्वी की तारीफ कर चुके हैं। और इशारों-इशारों में अपना उत्तराधिकारी बता चुके हैं। वहीं अब इस मामले पर लालू यादव ने भी कह दिया है कि ठीक है बहुत अच्छा है।

शनिवार को महासप्तमी के मौके पर लालू यादव पटना में डाक बंगला क्रॉसिंग स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे, और पूजा अर्चना की। इस मौके पर उनके साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी साथ नजर आए।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महासप्तमी के अवसर पर विभिन्न दुर्गापूजा के पंडालों में जाकर पूजा अर्चना की। साथ ही राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री शनिवार की देर शाम डाकबंगला रोड स्थित नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट, श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा तथा श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में जाकर मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, डीआईजी मनोज कुमार, डीएम चन्द्रशेखर सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

4 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

4 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

4 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

14 घंटे ago