Bihar

सुधाकर सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं, आरजेडी विधायक पर बरसे जीतन राम मांझी; नीतीश को भी घेरा

आरजेडी विधायक व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासी घमासान मच गया है। बिहार के पूर्व सीएम व हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा है कि कहा है कि जनतंत्र में अलोकतांत्रिक व्यवहार नहीं होना चाहिए। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना अधिकार है।

मांझी ने कहा कि सुधाकर सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं है। गया में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान मांझी ने ये बातें कहीं। पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि हमें भी मालूम है कि नीतीश कुमार के राज में पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं। बता दें कि रविवार को सुधाकर सिंह ने कहा था कि यदि कोई कलेक्टर आपके पास आए तो उसके मुंह पर थूक दो, उसे फटे जूतों की माला पहना दो।

मांझी ने आगे कहा कि जब हम साथ में थे तो कहा करते थे कि यहां पदाधिकारी मंत्री या विधायक की बातों को नहीं सुनते हैं। सिर्फ आपकी (नीतीश कुमार) बातों को सुनते हैं। यही कारण है कि भ्रष्टाचार और घूसखोरी बढ़ी है। लोग असहाय महसूस कर रहे हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि किसी के मुंह पर थूक दो, जूता का माला पहना दो।

जातीय गणना के आंकड़ों को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि हिंदुस्तान की शैक्षणिक स्थिति 80% है। एससी जाति में 28 से 30 प्रतिशत ही शिक्षित हैं। गरीबों की जनसंख्या को कम आंका गया है। एससी को दो भागों में बांटा गया है। 1931 में जिसकी आबादी 5 से 8 प्रतिशत हो गई, लेकिन एससी जाति में पहले 3 प्रतिशत था आज भी 3 प्रतिशत ही है जबकि यह रिपोर्ट है कि अमीरों की तुलना में गरीबों की जनसख्या ज्यादा बढ़ती है। एससी जाति में दुगुना या तीन गुना बढ़ोतरी होनी चाहिए थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

11 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

12 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

20 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago