Bihar

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा आज, 21391 पदों पर होगी बहाली, 529 सेंटर पर एग्जाम, जानिए जरूरी बातें

बिहार में केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से 21391 पदों पर सिपाही बहाली की लिखित परीक्षा आज होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए दो घंटे पहले सेंटर पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी व फोटोग्राफी भी सुनिश्चित की गयी है। परीक्षार्थियों की अंगुलियों के निशान व फोटो लिए जायेंगे। उनकी पहचान के लिए केंद्रों पर चिपकाये जाने वाले स्टीकर पर अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर के साथ तस्वीर और पाली का जिक्र होगा। चयन पर्षद के अनुसार जिलाधिकारियों के स्तर पर परीक्षा पर निगरानी को लेकर व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही केंद्रीय टीम का गठन भी किया गया है, जो जिलों में जाकर औचक जांच करेगी। 7 और 15 अक्टूबर को भी दो पालियों में परीक्षा होगी।

गया को छोड़कर राज्य के शेष सभी 37 जिलों में 529 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गया में पितृपक्ष को लेकर परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। पहले दिन दो पालियों में होने वाली लिखित परीक्षा में करीब छह लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार के अनुसार सभी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम हैं। अभ्यर्थियों के बीच भ्रम फैलाने वालों पर भी कार्रवाई के लिए खुफिया पुलिस को सतर्क किया गया है। परीक्षा पास कराने के नाम पर बरगलाने वालों से सावधान रहने की सलाह दी है। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सभी 529 परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाये गये हैं।

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे

परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पहले गेट बंद कर दिये जायेंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी, जिसके लिए आठ बजे तक हर हाल में पहुंचना होगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। इसके लिए दोपहर एक बजे तक का समय तय किया गया है। मालूम हो कि परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

सॉल्वर गैंग पर भी नजर

बिहार में रविवार से 21391 पदों के लिए सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है। इस बीच, शनिवार को इस परीक्षा में फर्जीवाड़े की साजिश रचने वाले दो अलग-अलग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दानापुर के शाहपुर क्षेत्र में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से परीक्षार्थियों के कागजात और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। वहीं, समस्तीपुर में भी चार लोगों बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामान के साथ पकड़ा गया।

दानापुर के एएसपी अभिनव धीमन ने बताया कि शाहपुर क्षेत्र से गिरफ्तार लोगों के पास परीक्षा के एडमिट कार्ड की छायाप्रति, 22 मूल प्रमाण पत्र और आठ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आठ मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरोह के सदस्य साढ़े पांच लाख रुपये में नौकरी का दावा करते थे। उधर, समस्तीपुर के प्रभारी एसपी सागर कुमार ने बताया कि नकल कराने का झांसा देकर जालसाज गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों से उगाही कर डिवाइस दे रहे थे। रोसड़ा व विभूतिपुर में सघन छापेमारी कर चार को गिरफ्तार किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

3 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

4 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

5 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

14 घंटे ago