Bihar

समग्र गव्य विकास योजना के तहत डेयरी फर्म खोलने पर मिल रही है 75 प्रतिशत की सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

Bihar Government Scheme: बिहार की राज्य सरकार किसानों और पशुपालकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जिनसे उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो। इसी कड़ी में समग्र गव्य विकास योजना भी है। जिसके तहत सूबे की सरकार किसान, पशुपालक, महिला और बेरोजगारों को 2 से 4 पशुओं के लिए युनिट खोलने पर 75 प्रतिशत की सब्सिडी देती है। वहीं सामान्य वर्ग के लोगों को 50 प्रतिशत की की सब्सिडी मिलती है।

समग्र गव्य विकास योजना क मदद से बेरोजगार युवक या महिलाएं रोजगार से जुड़ सकते हैं। वह गांव में ही दूध बेचकर अच्छे-खासे रुपये कमा सकते हैं। बिहार सरकार ने 2 दुधारु मवेशी खरीदने पर अधिकतम 1 लाख 60 हजार रुपये तय की है। यानी एससी-एसटी और ओबीसी पशुपालकों को 1 लाख 20 हजार रुपये सब्सिडी के तौर पर पर मिलेंगे इसका अलावा सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 80 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। वहीं चार दुधारू मवेशी के लिए 3 लाख 33 हजार 400 रुपये तय किया गया है। यानी एससी-एसटी और ओबीसी को 2 लाख 53 हजार 800 रुपये और जनरल कास्ट के लोगों को 1 लाख 69 हजार 200 रुपये अनुदान के तौर पर मिलेंगे।

पात्रता :

आवेदक बिहार का स्थायी निवासी हो।

आवेदन की उम्र 18 साल और 55 साल से कम होनी चाहिए।

आवेदनकर्ता या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

आवेदन का परिवार करदाता न हो।

आवेदनकर्ता को दुधारु पशुओं की जानकारी होनी चाहिए।

डॉक्यूमेट्स :

आधार कार्ड

राशन कार्ड

इकाई स्थापित हेतु जमीन रसीद के कागज

शपथ पत्र

बैंक डिटेल

अप्लाई करने का तरीका :

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको गव्य विकास निदेशालय की साइट https://dairy.bihar.gov.in/ पर जाना होगा।

यहां ऊपर आवेदन हेतु पंजीकरण का विकल्प मिलेगा।

इसे भरने के बाद लॉगिन कर लें।

अब मांगी गई जानकारी भरने के बाद अंत में सबमिट पर क्लिक कर दें।

ऐसे में आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

11 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

11 घंटे ago