समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: ब्रोकली, बैगन समेत इन सब्जियों खेती करने पर मिल रहा है 75 प्रतिशत का अनुदान, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

बिहार में खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए इन दिनों कई सारे पहल किये जा रहे हैं. सूबे के प्रगतिशील किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले और ज्यादा से ज्यादा वो उत्पादन कर सके, इसके लिए सरकार कई सारी योजनाएं चला रही है. ताकि बिहार कृषि के क्षेत्र में आत्म निर्भर बन सके. इसी कड़ी में बिहार सरकार सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए सब्जी विकास योजना लेकर आई है.

सब्जी की खेती को मिलेगा बढ़ावा :

कृषि विभाग के उद्यान इकाई की ओर से एक नई योजना शुरू की गई है. इसका नाम सब्जी विकास योजना है. इसके तहत वैसे प्रगतिशील किसान जो उच्च मूल्य वाले सब्जी की खेती करना चाहते हैं, वे इन सब्जियों का बिचड़े की खेती शुरू कर सकते हैं. इसके लिए सरकार 75 प्रतिशत का अनुदान दे रही है.

IMG 20220723 WA0098

सरकार उपलब्ध कराएगी बीज:

सब्जी की बीज की खेती करने वाले किसानों को खेती के लिए अनुदानित दर पर बिचड़ा उपलब्ध कराया जाएगा. यानी लागत इकाई अगर 10 रुपया है तो प्रति बिचड़ा 7.5 रुपये की दर से दिया जाएगा. इसके अलावा इसके भंडारण की सुविधा के लिए संरचना निर्माण पर भी अनुदान दिया जाएगा.

222 scaledIMG 20230604 105636 460

किन सब्जियों के बीज पर मिलेगा अनुदान :

इस योजना के अंतर्गत उच्च मूल्य वाली सब्जी का बिचड़ा जैसे ब्रोकोली, कलर कैप्सिकम तथा बीज रहित खीरा और बैगन जैसे हाईब्रिड सब्जी का बीज, रबी मौसम की फूलगोभी, बंधागोभी तथा मिर्च और गरमा मौसम की बैगन व लौकी, प्याज के बीज, आलू के बीज की खेती पर 75 प्रतिशत सहायता अनुदान राशि सरकार की ओर से दी जाएगी.

IMG 20230818 WA0018 02

प्याज के बीज के भंडारण संरचना निर्माण पर भी मिलेगा अनुदान :

किसानों को प्याज का NHRDF 3 और 4 तथा आलू से चिप्स बनाने वाली प्रभेद कुफरी चिपसोना का बीज उपलब्ध कराया जायेगा. इसके साथ ही जो किसान इस योजना के तहत प्याज का भंडारण करेंगे उन्हें प्याज भंडारण संरचान के निर्माण पर भी 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा. विभाग की ओर से ही संरचना का नक्शा दिया जाएगा, जिसके अनुसार इसका निर्मण करना है.

IMG 20230728 WA0094 01

कैसे मिलेगा योजना का लाभ :

इस योजना के तहत सब्जी में किसी एक का ही निर्धारित सीमा के तहत लाभ मिल सकता है. सब्जी का बीच प्रत्येक किसानों को न्यूनतम 1000 और अधिकतम 10,000 तक सहायता अनुदान पर दिया जायेगा. सब्जी के बीज की खेती करने वाले कृषकों को न्यूनतम 0.25 एकड़ और अधिकतम 2.5 एकड़ तक का बीज ही अनुदान पर दिया जायेगा.

IMG 20230701 WA0080

कहां से मिलेगा बीज :

सब्जी का बिचड़ा सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस (सब्जी), चंड़ी नालन्दा से तथा सब्जी का बीज बिहार राज्य बीज निगम, पटना से उपलब्ध कराया जायेगा.

IMG 20230324 WA0187 01

कैसे करें आवेदन :

इस योजना का लाभ रैयत कृषक, जमीन के कागजात के आधार तथा गैर रैयत कृषक एकरारनामा के आधार पर ले सकते है. https://horticulture.bihar.gov.in/HortMIS/SabjiVikasYojana/OnlineApplicationSabjiVikas.aspx पर जाकर किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और दिये गए लिंक पर क्लिक कर एकरारनामा का प्रारूप डाउनलोड कर प्राप्त करना होगा.

Samastipur Town 01IMG 20230416 WA0006 01