बिहार में एक बार फिर से धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है। इस बार रोहतास जिले के डेहरी से राजद विधायक फतेह बहादुर ने बुधवार की शाम मीडिया के सामने मां दुर्गे पर अभद्र टिप्पणी की और महिषासुर को नायक बताया। उन्होंने कहा कि महिषासुर का वध नहीं, हत्या की गई। थोड़ी देर बाद मां दुर्गे को काल्पनिक चरित्र बता दिया।
इधर, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने विधायक के बयान पर घोर आपत्ति जताई है और विरोध में उनके पुतला दहन का निर्णय किया है। विरोध बढ़ा, तो विधायक ने शाम सात बजे प्रेस वार्ता बुलाई है।
डेहरी के आरजेडी विधायक फते बहादूर सिंह के देवी दुर्गा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के वीडियो वायरल होने के बाद जमकर बवाल मचा हुआ है। गुरुवार देर शाम को लोकल व्हाट्सअप ग्रुप में इसका एक वायरल होने के बाद हिन्दूवादी संगठनों ने विरोध का ऐलान किया है।
विधायक फते बहादूर सिंह ने कहा कि दुर्गा एक मिथक है और मनुवादी विचार के लोगों ने अपने विचारों से इसे दबाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणवादी लोग इसका विरोध कर रहे हैं और अंधविश्वास फैलाने और बहुजनों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।
महिषासुर बहुजनों का नायक:फतेह बहादुर
राजद विधायक फतेह बहादुर ने कहा महिषासुर बहुजनों का नायक है। विधायक ने कहा कि यह कैसे संभव है कि किसी महिला के दस हाथ हो। विधायक ने दुर्गा के पति,माता पिता के बारे में पूछते हुए कहा कि जब जन्म औऱ मृत्यु का पता नहीं तो फिर यह कहानी पूरी तरह काल्पनिक है।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लोगों को अंधविश्वास में झोंकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वंचित समाज के लोगों ने शिक्षा और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि मनुवादी वेद को सत्य मानते हैं लेकिन बहुजन समाज के वेदव्यास को सम्मान नहीं देते। उन्होंने कहा कि दुर्गा के हाथ में औजार हथियार दिखाए गए जबकि उस समय ये प्रचलित नहीं था।
शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
बजरंग दल के विरोध के ऐलान के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। तनाव न बढ़े इसके लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार गश्ती कर रहे हैं।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…