Bihar

पटना में पुल के नीचे बैडमिंटन कोर्ट का तेजस्वी ने किया उद्घाटन, खुद भी आजमाए हाथ

राजधानी पटना में सप्तमूर्ति के पास आर ब्लॉक पुल के नीचे राज्य के पहले स्पोर्ट्स कोर्ट का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को किया। उन्होंने कहा कि पुल के नीचे के स्थल का सदुपयोग किया गया है। यहां बैडमिंटन और क्रिकेट कोर्ट बनाया गया है। दूसरी जगहों पर भी यह पहल की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने स्वीपिंग मशीन का भी शुभारंग किया। रविवार की रात से ही मशीनों को सड़क की सफाई में लगा दिया गया।

उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने क्रिकेट कोर्ट में क्रिकेट भी खेला और बैडमिंटन पर भी हाथ आजमाए। इसके बाद महापौर सीता साहू और उपमहापौर ने भी बैडमिंटन खेला। फेडरल बैंक के सीएसआर फंड से 22 लाख की लागत से इसका निर्माण हुआ है। इसका दिन और रात दोनों समय उपयोग किया जा सकेगा। पटना के फ्लाईओवर के नीचे के स्थलों की सूरत बदली शुरू हो गई है।

ऐसा प्रयास नवी मुम्बई और गाजियाबाद नगर निगम कर चुका है। इसी के तर्ज पर पटना नगर निगम ने भी यह पहल की है। उद्घाटन के मौके पर अपर मुख्य सचिव अरुनीष कुमार चावला, नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डॉ. आशीष कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे।

बीएसएनएल कार्यालय के सामने दो पुल के स्लैब के नीचे 9500 वर्ग फीट में कोर्ट का निर्माण किया गया है। ग्राउंड रबर का बनाया गया है। चारों ओर से लोहे की जाली से घेरा जा चुका है। पुल के पिलर और स्लैब को चार रंगों से रंगा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

4 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

4 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

10 घंटे ago