Bihar

बिहार पुलिस: अंडर गारमेंट में ब्लूटूथ डिवाइस छुपा परीक्षा देने पहुंचे थे सिपाही अभ्यर्थी, जानें पुलिस ने कैसे पकड़ा?

बिहार के छपरा जिले में रविवार को सिपाही परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में 11 ऐसे परीक्षार्थी ऐसे थे जो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए परीक्षा में कदाचार करने की कोशिश में पहुंचे थे. हालांकि पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया. वहीं परीक्षा केंद्र के बाहर से परीक्षार्थी को वॉकी-टॉकी से गाइड कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य लोग कागजी चिटपुर्जे के जरिए कदाचार कर रहे थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया है.

एसपी गौरव मंगला ने इसकी जानकारी दी और कहा कि सभी गिरफ्तार लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं. एसपी गौरव मंगला ने बताया कि कई परीक्षार्थी अपने अंडरवियर के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छुपा कर परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी टेक्निकल डिवाइस से लैस पुलिस टीम ने ऐसे परीक्षार्थियों की जांच कर पहचान की और कुल 11 परीक्षार्थियों को पकड़ा जिनके पास इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बरामद किए गए हैं.

सात परीक्षार्थियों को कागजी चीट पुर्जे के साथ पकड़ा गया. एसपी ने बताया कि परीक्षा केंद्र के बाहर भी नजर रखी जा रही थी जिसमें एक व्यक्ति को पुलिस ने वॉकी टॉकी से बात करते पकड़ा जो परीक्षा केंद्र के अंदर किसी परीक्षार्थी को निर्देश दे रहा था. एसपी गौरव मंगला ने बताया कि परीक्षा को लेकर पुलिस पहले ही काफी चौकस थी और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार छात्रों से पूछताछ की जा रही है और इस गिरोह के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago