Bihar

बिहार पुलिस का मुखबिर बनो और 3 लाख पाओ, गृह विभाग की ओर से जारी सर्कुलर को समझिए, जानिए पूरा प्रोसेस

बिहार पुलिस ने ‘मुखबिरी’ करने वालों को जबरदस्त ऑफर दिया है. राज्य में अवैध शराब, अवैध रेत खनन, सोशल मीडिया पर नफरत भरे संदेश फैलाने वाले और साइबर धोखाधड़ी करने वालों के बारे में पुलिस को जानकारी देने वाले ‘मुखबिर’ को नकद इनाम दिया जाएगा. ये इनाम 25 हजार से लेकर 3 लाख रुपए तक हो सकता है. बिहार पुलिस का कहना है कि अपराधियों का सुराग लगने से क्राइम कंट्रोल किया जा सकता है और ऐसे समाज विरोधी तत्वों की गिरफ्तारी में बड़ी मदद मिल सकेगी.

राज्य के गृह विभाग की तरफ से इस संबंध में मंगलवार एक पत्र जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि जनता, विशेषकर गुप्त मुखबिरों की भूमिका महत्वपूर्ण है. सर्कुलर में कहा गया है, पुलिस उन लोगों को पुरस्कृत करेगी जो अवैध रेत खनन में शामिल अपराधियों, अवैध शराब बेचने वाले, साइबर अपराधियों, नफरत और माहौल खराब करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले व्यक्तियों/संगठनों को पकड़वाने में मदद करेंगे.

‘वरिष्ठ अफसर तय करेंगे इनाम की राशि’

आदेश के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) 3 लाख रुपये तक के इनाम की घोषणा कर सकते हैं. लेकिन अगर इनाम 3 लाख रुपये से ज्यादा है तो अंतिम निर्णय डीजीपी की सिफारिशों के आधार पर गृह विभाग द्वारा लिया जाएगा. आदेश में कहा गया है, इसी तरह, अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) 1 लाख रुपये तक के इनाम की घोषणा कर सकते हैं और आईजी रैंक के अधिकारी 50,000 रुपये तक के इनाम की घोषणा कर सकते हैं. एसपी 25,000 रुपये तक के इनाम की घोषणा कर सकते हैं.

‘पुलिस पर बढ़ते जा रहे हैं हिंसक हमले’

इसके अलावा, शासन ने भागलपुर, सारण, नवादा, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर और गया के जिलाधिकारियों को अवैध रेत खनन पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, सारण और वैशाली जिलों में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद देखने को मिल रहे हैं. यहां पुलिसकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों को घायल करने के हिंसक हमले बढ़ते जा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

9 मिनट ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

54 मिनट ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

1 घंटा ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

2 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

11 घंटे ago