Bihar

फिर राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश, 5 दिनों में लालू से दूसरी मुलाकात; बार-बार मिलने के मायने समझिए

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अचानक राबड़ी आवास पर पहुंच गए। गांधी जयंती के कार्यक्रम से निकलकर नीतीश सीधे राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर पहुंच गए। वहां सीएम ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच 20 मिनट तक बात हुई। इस दौरान तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। बिहार के सियासी गलियारे में चर्चा है कि लालू और नीतीश बार बार एक दूसरे के आवास पर जाकर क्यों मिल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय चौधरी भी राबड़ी आवास गए थे। दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बातचीत हुई। खबर है कि सीट शेयरिंग पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इंडिया गठबंधन बनने के 2024 के लिए सीट शेयरिंग आरजेडी और जेडीयू के बीच अहम मुद्दा है। नीतीश कुमार इसे शांति और सहमति के साथ निपटाना चाहते हैं क्योंकि बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बाहर करने और नरेंद्र मोदी को पीएम पद से हटाने की मुहिम नीतीश ने ही शुरू किया था। इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों को एक मंच पर लाने में नीतीश कुमार ने बहुत मेहनत भी किया। इसलिए बिहार में विवाद रहित सीट शेयरिंग उनके लिए नाक का सवाल है खबर है कि आरजेडी और जेडीयू लोकसभा की 16-16 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहते हैं।

इससे पहले गुरुवार(28 सितम्बर) को लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग जाकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई थी। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई थी, जब नीतीश कुमार के बारे में काफी चर्चा है कि वह एकबार फिर से पाला बदल सकते हैं। चर्चा थी कि नीतीश कुमार बीजेपी के पाले में जा सकते हैं।

नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन की दिल्ली में को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद लालू-नीतीश की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ गया है। पहले भी राबड़ी आवास पर जाकर लालू यादव से मिल चुके हैं। जब मीडिया ने पूछा तो कहा गया कि बड़े भाई-छोटे भाई मिलते रहते हैं। बीते 24 सितम्बर को भी सीएम बगैर पूर्व सूचना के राबड़ी आवास पहुंच गए। सीएम अपनी पार्टी के कार्यालय में औचक दौरे पर गए थे। लौटते समय में उनका काफिला राबड़ी आवास की ओर मुड़ा तो हलचल मच गई। लेकिन उस दिन लालू यादव से भेंट नहीं हो सकी क्योंकि वे नेचर सफारी का आनंद लेने राजगीर चले गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

14 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago