Samastipur

समस्तीपुर के रहने वाले इंजीनियर की जयपुर में सड़क हादसे में मौत, कुछ महीनों में होने वाली थी शादी

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया प्रखंड के फुलहारा गांव निवासी चंद्रभूषण चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार की शनिवार को राजस्थान के जयपुर शहर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि वे आइटी इंजीनियर थे। दो वर्षों से जयपुर के किसी कंपनी में काम कर रहे थे। शनिवार सुवह अपने एक मित्र के साथ बाइक से कंपनी से घर जा रहे थे। तभी एक ट्रक के चकमा देने के कारण संतुलन बिगड़ने से बाइक डिवाइडर से जाकर टकरा गयी। जिसमें उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं पीछे सवार मित्र गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिन्हें लोगो ने चिंताजनक स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घटना की सूचना जालंधर में रह रहे उनके पिता को दिया। जिन्होंने इसकी सूचना फुलहारा अपने घर पर दिया। जहां सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं फुलहारा गांव मे ये खबर आग की तरह फैल गया। जो जिधर सुना उनके घर की और दौड़ा चला आया। वहीं परिजनों को ढांढस पहुंचाने लोगों का तांता लग गया।

ढांढस बंधाने पहुंचे पूर्व मुखिया गोपाल झा, नवीन झा, मनोज झा, अशोक चौधरी, सोनी चौधरी, तारा चौधरी, पूर्व सरपंच उदय चौधरी ने बताया कि युवक बचपन से ही काफी प्रतिभावान तथा मृदुलभाषी था। इसकी पढ़ाई जालंधर में हुई थी। दो वर्ष पूर्व इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर जयपुर में किसी कम्पनी में जॉब शुरू किया था। इस वर्ष उसकी विवाह की तैयारी चल रही थी। अचानक घटे इस घटना ने परिवार के साथ पूरे गांव शोक में डूबा है। उसके व्यवहार से लोग इतने प्रभावित थे की उसके मौत के गम में रात्री गांव के अधिकांश परिवारों के घर चूल्हे नही जले।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

6 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

6 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

6 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

7 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

14 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

21 घंटे ago