Bihar

पटना में दूर्गा पूजा में बिना हेलमेट बाइक पर घूमने वालों पर गिरी गाज: करीब 11 हजार गाड़ियों पर 1 करोड़ से अधिक का कटा चालान

दुर्गा पूजा मेला के दौरान अगर आपने भी अपने वाहन से सवारी की है और पूजा पंडाल देखने के चक्कर में ट्रैफिक नियम की अनदेखी की है, तो अब मुसीबत गले पड़ने वाली है. सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले कुल 11,500 से भी ज्यादा वाहनों को चिन्हित किया गया है. ये सभी ऐसे वाहन हैं, जिन्हें पंडाल घूमने के दौरान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर चलाया गया.

अक्सर लोग यह सोचते हैं कि इन दिनों चालान को लेकर रियायत मिलेगी, लेकिन पटना के ट्रैफिक एसपी पुरन कुमार झा ने पूजा से पहले ही चेतावनी दी थी कि इस बार कोई छूट नहीं दी जाएगी. बावजूद हजारों वाहन मालिकों ने इस चेतावनी को अनदेखा किया. नतीजन 21 से 24 अक्टूबर के बीच कैमरे और एचएचडी मशीन ने लगभग एक करोड़ का चालान काट दिया.

पटना में यातायात पुलिस के द्वारा 21 से 24 अक्टूबर तक एचएचडी मशीन से सेक्टर प्रभारी के द्वारा और स्मार्ट सिटी में लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से 11500 वाहनों पर लगभग एक करोड़ एक करोड़ के चालान काटे गए हैं. इसमें सप्तमी यानर 21 अक्टूबर को एचएचडी मशीन से सेक्टर प्रभारी के द्वारा और स्मार्ट सिटी में लगे सीसीटीवी कैमरा से कुल 1497 वाहनों पर कुल 17,66,500 रुपये , अष्टमी (22 अक्टूबर) को 2809 वाहनों पर कुल 29,21,500 रुपये, नवमी ( 23 अक्टूबर) को 3304 वाहनों पर कुल 35,41,000 रुपये और दशमी (24 अक्टूबर) को 1154 वाहनों से ज्यादा पर कुल 12,18,500 रुपये से भी ज्यादा राशि शमन की कार्रवाई की गई है.

90 दिनों के अंदर भरना होगा चालान

बता दें कि अगर आपका भी चालान कैमरे के जरिए कटा है तो मैसेज आपके मोबाइल पर चला जाएगा. अगर एचएचडी मशीन से चालान कटा है, तो आपको रसीद मिल गई होगी. चालान का भुगतान 90 दिनों के अंदर करना होगा. वरना आपकी गाड़ी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा. इसके बाद संबंधित गाड़ी का फिटनेस, प्रदूषण, ऑनरशिप ट्रांसफर आदि वाहन मालिक नहीं करा पाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

11 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

11 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

20 घंटे ago