Bihar

पटना में गांधी मैदान से आकाशवाणी तक अगले महीने से शुरू होगी अंडरग्राउंड मेट्रो की खुदाई…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना मेट्रो रेल परियोजना के तहत अगले महीने गांधी मैदान से आकाशवाणी तक अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए जमीन की खुदाई शुरू हो जायेगी. इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने तीसरे टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को प्रस्तावित गांधी मैदान स्टेशन के पास 52 फुट की गहराई पर बने लांचिंग शॉफ्ट पर उतार दिया है. लांचिंग शाफ्ट कंक्रीट और स्टील से बनी संरचना है, जो टनल बोरिंग मशीन को लांच करने के लिए बनायी जाती है. डीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि लांचिंग शॉफ्ट पर दो से तीन हफ्ते में टीबीएम को पूरी तरह जोड़ने की प्रक्रिया पूरी किये जाने के बाद विधिवत खुदाई शुरू कर दी जायेगी. करीब 450 मीट्रिक टन वजन वाला टीबीएम इसके बाद परिस्थितियों के मुताबिक गांधी मैदान से आकाशवाणी भूमिगत मेट्रो स्टेशन की 966 मीटर की दूरी पांच से सात महीने में तय करेगा.

अधिकारी ने बताया कि अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के लिए बन रहे टनल की खुदाई के लिए इस्तेमाल किए जा रहे टीबीएम की शृंखला में यह तीसरा टीबीएम है. इससे पहले मोइनुल हक स्टडेयिम से पटना विश्वविद्यालय स्टेशन तक अंडरग्राउंड स्टेशन की खुदाई के लिए दो टीबीएम अप्रैल 2023 में लांच किये जा चुके हैं. फिलहाल इसके माध्यम से खुदाई जारी है. अधिकारियों ने बताया कि टीबीएम असेंबली को कुल 1200 मीट्रिक टन क्षमता वाली चार स्ट्रैंड जैक (प्रत्येक की क्षमता 300 मीट्रिक टन) और मेगा लिफ्ट की मदद से लांचिंग शाफ्ट पर उतारा गया.

सामान्य तौर पर टनल बोरिंग मशीन को लांचिंग शॉफ्ट में उतरने में लगभग पांच से आठ घंटे लगते हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें थोड़ा अधिक समय लगा. टीबीएम तीन को गांधी मैदान भूमिगत मेट्रो स्टेशन में 32 मीटर लंबे एवं 25 मीटर चौड़ाई वाले लांचिंग शॉफ्ट में लोअर किया गया. मेट्रो अधिकारी ने बताया कि इस टीबीएम का वजन 50 सीटर वाले 28 बसों के बराबर है. उन्होंने कहा कि टीबीएम वन एवं टू को मोइन उल हक से पटना विश्वविद्यालय की ओर लगभग 1.49 किलो मीटर का सफर तय कर रही है. विश्वविद्यालय पहुंचने पर उसे रिट्रीव कर फिर से लांच किया जायेगा. यानि दोनों अंडरग्राउंड स्टेशन के बीच डाउन लाइन के लिए खुदाई शुरू होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago